Movie Review

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser Out | सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर हुआ रिलीज, कुछ यूं नजर आए अभिनेता | Navabharat (नवभारत)


Salman Khan 34 Years In Bollywood

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) सलमान खान (Salman Khan) ने कुछ दिनों पहले ही इंडस्ट्री में अपने 34 साल पूरे होने की खुशी में अपनी नई फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का ऐलान किया था साथ ही उन्होंने इस फिल्म में अपने फर्स्ट लुक को भी शेयर किया था। जिसे देखने के बाद फैंस इस फिल्म के टीजर का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं आज उनका ये इंतजार भी खत्म हो गया। अभिनेता ने इस फिल्म के टीजर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वो बड़े बालों के साथ आंखों पर चश्मा लगाए 

फुल स्वैग में दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान कानों में बाली पहने भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में अभिनेता लद्दाख में बाइक राइड करते दिखाई दे रहे है। बता दे कि इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस शहनाज गिल बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में सलमान खान और शहनाज गिल के अलावा पूजा हेगड़े, जस्सी गिल, पलक तिवारी, दग्गुबाती वेंकटेश, विनाली भटनागर, राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम भी नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि इस फिल्म का नाम पहले ‘कभी ईद कभी दिवाली’ था। जिसका ऐलान साल 2019 में किया गया था, लेकिन अब इसके टाइटल को चेंज कर ‘किसी का भाई किसी की जान’ कर दिया गया है। फिल्म का निर्देशन फरहाद शामजी कर रहे हैं और सलमा खान फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं। फैंस इस फिल्म के टीजर को देखकर काफी खुश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.