बॉलीवुड की एक और जोड़ी यानी ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) अब जल्दी ही अपने रिश्ते को एक नाम देने की तैयारी कर रहे हैं. ऋचा और अली अगले महीने यानी अक्टूबर के पहले हफ्ते में शादी कर रहे हैं. इस महीने के आखिर से ही इनकी शादी के फंक्शन शुरू हो जाएंगे और ये जोड़ी अक्टूबर में शादी के बंधन में बंध जाएगी. शादी का जश्न दिल्ली से शुरू होगा और मुंबई में करीबी दोस्तों और परिवार के बीच एक प्राइवेट फंक्शन में ये जोड़ी शादी के बंधन में बंधने वाली है.
इस जोड़ी के करीबी सूत्रों से सामने आई जानकारी के अनुसार इनकी शादी के फंक्शन दिल्ली से शुरू होंगे, फिर अक्टूबर के पहले सप्ताह में मुंबई में ये शादी करेंगे. ये जोड़ी साउथ मुंबई के एक पॉश होटल में शादी करने वाली है. इनकी शादी की रस्में 5 दिनों तक चलेंगी. अब ये जोड़ी हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी करेगी या नहीं इसका खुलासा जल्द ही होगा.
ये जोड़ी पिछले साल जनवरी में भी शादी की प्लानिंग कर रही थी, लेकिन कोरोना महामारी और बिजी शूटिंग शेड्यूल के चलते इस जोड़ी ने अपनी शादी की प्लानिंग थोड़ी आगे बढ़ा दी. बता दें कि ये जोड़ी असल में अप्रैल 2020 में शादी करने के लिए तैयार थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : September 06, 2022, 16:29 IST





