
मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) एक्टर (Actor) खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया गाना ‘केतना रेट पे फुलैना नौटंकी’ रिलीज हो चुका है। ये गाना ‘बापजी’ फिल्म का है। जिसमें खेसारी लाल यादव आइटम गर्ल के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव, ओम झा और खुशबू तिवारी ने गाया है। ये गाना वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने को अब तक 12 हजार से अधिक लोग देख चुके है।





