Cinema

विवेक अग्निहोत्री को याद आए सुशांत सिंह राजपूत, सेल्फी शेयर कर कही अपने दिल की बात…


हाइलाइट्स

विवेक अग्निहोत्री, सुशांत सिंह राजपूत को कर रहे मिस.
शेखर कपूर की ’पानी’ बंद होने पर सुशांत हो गए थे उदास.

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को अलविदा कहे हुए काफी समय हो गया है, लेकिन आज भी वे अपनों के दिलों में जिंदा हैं. उनके करीबी अब भी उनके साथ बिताए पलों को याद करते हैं. फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री के लिए भी सुशांत काफी खास थे. विवेक ने सुशांत के साथ अपनी एक पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है.

’द कश्मीर फाइल्स’ के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने सुशांत के साथ अपनी पुरानी बातचीत को याद किया. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘सुशांत सिंह को याद कर रहा हूं. मैं उसी जगह पर हूं, जहां हम लोगों ने कई शामें साथ गुजारी थीं. यहां हम जिंदगी और कई मुद्दों पर बातचीत किया करते थे. हम शेखर कपूर की ‘पानी’ को लेकर बातचीत करते थे. साथ ही, मध्यमवर्गीय और छोटे शहरों के लोगों के बॉलीवुड में स्ट्रगल पर चर्चा किया करते थे.’

Sushant Singh Rajput, Vivek Agnihotri

(फोटो साभार: Instagram@vivekagnihotri)

विवेक अग्निहोत्री ने सुशांत के साथ ली सेल्फी
विवेक ने जो फोटो शेयर की है, वह एक सेल्फी है. इसमें विवेक सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं और पीछे हंसते हुए सुशांत सिंह राजपूत नजर आ रहे हैं. गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 2020 में 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनकी मौत से बॉलीवुड को बड़ा धक्का लगा था. उनके करीबी इस बात पर यकीन ही नहीं कर पा रहे थे कि इतना प्रतिभाशाली और हंसमुख इंसान यूं अचानक सबको छोड़कर चला जाएगा.

‘पानी’ के बंद होने से आहत थे सुशांत
शेखर कपूर की फिल्म ’पानी’ को लेकर सुशांत सिंह काफी उत्साहित थे और इस फिल्म को लेकर वे काफी तैयारी कर रहे थे, लेकिन जब यह फिल्म बंद हुई तो वे काफी आहत हुए. शेखर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म के बंद होने पर सुशांत सिंह रो पड़े थे और उनके साथ मैं भी रो पड़ा था. सुशांत सिंह  राजपूत के निधन से उनके फैंस और करीबियों को काफी गहरा धक्का लगा था. वे काफी प्रतिभाशाली एक्टर थे.

Tags: Sushant singh Rajput, Vivek Agnihotri

Leave a Reply

Your email address will not be published.