Thank God Trailer Out: अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) स्टारर ‘थैंक गॉड’ का ट्रेलर आउट हो गया है. फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है. ‘थैंक गॉड’ के इस 3 मिनट और 9 सेकेंड का ट्रेलर कॉमेडी के साथ इमोशंस का भी तड़का लगता है. ट्रेलर की शुरुआत एक ऑफिस जाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा के किरदार अयान कपूर के साथ होती है, जो एक कार एक्सीडेंट के बाद जीवन और मृत्यु के बीच फंस जाता है. वह चित्रगुप्त से मिलता है. चित्रगुप्त का किरदार अजय देवगन (Ajay Devgn) ने निभाया है.
चित्रगुप्त अयान को उसकी कमजोरियों, जैसे क्रोध, ईर्ष्या, आदि के बारे में बताता है. चित्रगुप्त के किरदार में अजय कई मजेदार डायलॉग मारते हैं, जिसे सुनकर आपकी यकीनन हंसी आती है. इसके बाद सिद्धार्थ के कई कॉमेडी सींस आते हैं. रकुल फिल्म में सिद्धार्थ की पत्नी और एक पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभा रही हैं, जो क्राइम ब्रांच में होती है.
Golmaal 5: ‘सिंघम 3’ के बाद अजय देवगन संग रोहित शेट्टी फिर करेंगे बड़ा धमाका, बनाएंगे ‘गोलमाल 5’
फिल्म में नोरा फतेही (Nora Fatehi) का आइटम नंबर भी है, जो एक्सटेंडेट है. ट्रेलर वायरल हुए ‘मनिके मगे हिते’ की भी याद दिलाएगा. इसमें कीकू शारदा (Kiku Sharda) भी अपनी फनी अंदाज दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में अजय एक विशाल अग्नि आकृति के रूप में उभरकर अपना ईश्वरीय अवतार दिखाते हैं. ट्रेलर मजेदार है और यह एक फैमिली एंटरटेनर है. फिल्म का निर्देशन ‘टोटल धमाल’ फेम इंद्र कुमार ने किया है.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर-
अजय देवगन ने शेयर किया ट्रेलर
अजय देवगन ने फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा,”त्यौहार का यह सीजन में जीवन के खेल के साथ शुरू होने के लिए तैयार है. जहां सबके कर्मा का हिसाब होगा. थैंक गॉड का ट्रेलर आ चुका है. फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.”
‘थैंक गॉड’ रिलीज डेट
‘थैंक गॉड’ को टी-सीरीज फिल्म्स और मारुति इंटरनेशनल ने प्रोड्यूस किया है, जिसके मालिक भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, सुनीर खेतरपाल, दीपक मुकुट, आनंद पंडित और मार्कंड अधिकारी हैं. और फिल्म इस साल 25 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Ajay Devgn, Siddharth Malhotra
FIRST PUBLISHED : September 09, 2022, 09:50 IST





