
मुंबई: ग्रेट ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ (Queen Elizabeth) द्वितीय का आज वृद्धावस्था के कारण निधन हो गया। वह 96 साल की थीं। उन्होंने स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में अंतिम सांस ली। दुनिया भर के लोगों ने एलिजाबेथ की मौत पर शोक व्यक्त किया। बॉलीवुड (Bollywood) की कुछ हस्तियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि दी है। अभिनेता रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘एक युग का अंत! बहुत कठिन समय में भी उन्होंने अपनी मर्यादा का दामन नहीं छोड़ा। आज का दिन वास्तव में दुखद है, ब्रिटेन के परिवार और लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’
सिंगर अदनान सामी (Adnan Sami) ने भी पोस्ट शेयर किया:
— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) September 8, 2022

एलिजाबेथ का जन्म 21 अप्रैल 1926 को लंदन में हुआ था। एलिजाबेथ की शिक्षा घर पर ही हुई थी। 1952 में एलिजाबेथ के पिता जॉर्ज की मृत्यु हो गई। 1952 में एलिजाबेथ को ब्रिटेन की महारानी घोषित किया गया था। इसके बाद उन्होंने लगातार सात दशकों तक ब्रिटेन की रानी के रूप में कार्य किया।





