Cinema

Hina Khan | हिना खान बप्पा के दर्शन करने पहुंची लालबागचा राजा, चरणों में टेकी माथा | Navabharat (नवभारत)


Hina Khan

Photo – Instagram

मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) हिना खान (Hina Khan) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरें गणपति बप्पा के दर्शन की हैं। देश में हर तरफ गणेशोत्सव (Ganeshotsav) का त्योहार बड़े जोर-शोर में मनाया जा रहा है। वहीं अभिनेत्री भी गुरुवार को मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन कर लौटी हैं। तस्वीरों में वो भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में हिना खान पिंक कलर के ड्रेस में बैठी नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर खुशी की चमक झलक रही हैं।

इतना ही नहीं वो अपने माथे में टिका भी लगाई हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में अभिनेत्री बप्पा के पैरों में माथा टेकती नजर आ रही हैं। वो तस्वीरों में बेहद खुबसूरत दिखाई दे रही हैं। हिना खान ने इस तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘लालबागचा राजा के अद्भुत दर्शन के बाद खुशी और संतोष मिला।’ उनकी इन तस्वीरों को फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी पसंद कर रहे है।

यह भी पढ़ें

उनकी इन तस्वीरों को अब तक तीन लाख से भी अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। हिना खान अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उनके पोस्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं।