Cinema

Birthday : Shilpa Shetty ने पति Raj Kundra को कराया स्पेशल फील


शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को इस तरह से जन्मदिन की बधाई दी है कि लोग तारीफ करने पर मजबूर हो गए हैं.

News Nation Bureau | Edited By : Vaishnavi Dwivedi | Updated on: 09 Sep 2022, 10:38:58 AM

Raj Kundra, Shilpa Shetty

Raj Kundra, Shilpa Shetty (Photo Credit: Social Media)

नई दिल्ली :  

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति राज कुंद्रा के लिए पिछला साल काफी मुश्किलों से भरा हुआ था. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और एक साथ अपनी सारी मुश्किलों का सामना किया. आज शिल्पा और उनके पति के लिए बेहद ही खास दिन है. क्योंकि आज उनके पति का जन्मदिन है. शिल्पा (Shilpa Shetty) ने अपने पति को एक खास अंदास में जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने (Shilpa Shetty) अपने पति के लिए एक बेहद ही खूबसूरत पोस्ट साझा की है. उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ कई सारी तस्वीरों से बनीं एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘एक लाख यादों को संजोने के लिए, हमारे सभी खुशी के दिनों के लिए, एक परिवार के लिए ‘मेरा’ कहने के लिए, आपके प्यार भरे और नासमझ तरीकों के लिए. 

मैं आभारी हूं कि आप मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे बच्चों के पिता, मेरे प्यार और मेरी ताकत हैं. जन्मदिन मुबारक हो, मेरी कुकी मैं हमेशा कामना करती हूं कि आपको और अधिक शक्ति, स्वास्थ्य, सुरक्षा, मिले’ एक्ट्रेस का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हर कोई पोस्ट के जरिए उनके पति राज कुंद्रा को बधाई देते हुए नजर आ रहा है. 

यह भी जानिए – Akshay Kumar के जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़ी ये खास बातें


आपको बता दें, राज (Raj Kundra) पर कथित तौर पर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप लगाया गया था. अफवाह तो यहां तक आई थी कि राज ने अपने ऐप के जरिए पांच महीने में लगभग 1.17 करोड़ रुपये कमाए थे.  राज को भारतीय दंड संहिता – धारा 354 (सी) (दृश्यरति), 292 (अश्लील सामग्री की बिक्री), 420 (धोखाधड़ी) के तहत गिरफ्तार किया गया था. लेकिन बाद में उन्हें (Raj Kundra)जमानत मिल गई थी और वो अब अपने परिवार के साथ हैं. 






संबंधित लेख

First Published : 09 Sep 2022, 10:35:16 AM




For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




Leave a Reply

Your email address will not be published.