
मुंबई: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) की इस वक्त काफी चर्चा हो रही है। फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यह कहना गलत नहीं होगा कि निर्देशक अयान मुखर्जी और फिल्म से जुड़ी पूरी टीम की मेहनत रंग लाई है। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म निर्माता करण जौहर ने एक पोस्ट जारी कर इसकी जानकारी फैंस को दी है। करण ने लिखा- ‘Humbled… Grateful…but yet can’t control my excitement!’
करण का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। निर्देशक अयान मुखर्जी ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म का वर्ल्ड वाइड आंकड़ा शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है।
यह भी पढ़ें
बता दें, पहले कोरोना वायरस उनके बाद बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड के बाद से लगातार कई बड़ी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही है। यहीं वजह थी कि सबकी निगाहें ‘ब्रह्मास्त्र’ की सफलता पर टिकी दिखाई दी थी। फिल्म इंडस्ट्री का पूरा ध्यान ‘ब्रह्मास्त्र’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर था। यह कहना गलत नहीं होगा कि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन स्टारर ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा ने आखिरकार बॉलीवुड में सूखा खत्म कर दिया है।





