
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को बेस्ट एक्टर (Best Actor) का अवॉर्ड (Award) मिला है। ये अवॉर्ड उन्हें बायोपिक फिल्म ’83’ में कपिल देव की बेहतरीन भूमिका निभाने के लिए 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में मिला है। इस अवॉर्ड के लिए जब करण जौहर ने उनके नाम का अनाउंसमेंट किया तो अभिनेता दौड़ते हुए स्टेज पर गए। वो अवॉर्ड को अपने हाथ में लेकर काफी भावुक हो गए। यहां तक कि उनके आंखों से आंसू तक छलक पड़े।
रणवीर सिंह ने इसे एक जादू बताया है साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों का धन्यवाद करते हुए अपने माता-पिता को अपना भगवान बताया। उन्होंने कहा कि आज वो जो कुछ भी हैं वो अपने माता-पिता की वजह से हैं इसके साथ ही अभिनेता ने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को अपने घर की लक्ष्मी बताया। रणवीर सिंह ने कहा कि दीपिका पादुकोण ही उनके सक्सेस का राज हैं। रणवीर सिंह ने स्टेज पर अपनी पत्नी को किस करते हुए कहा, ‘रणवीर सिंह पावर्ड बाय दीपिका पादुकोण’ इस वीडियो को रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।
यह भी पढ़ें
उनके इस वीडियो को फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी बड़ी तेजी से लाइक कर रहे हैं। अब तक उनके इस वीडियो को नौ लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। स्टार्स उन्हें शुभकामनाओं के साथ अपना प्यार दे रहे हैं। रणवीर सिंह जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘सर्कस’ में नजर आएंगे।




