OTT Play Awards 2022: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों बैक टू बैक अपनी हिट फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में हैं. हाल ही में अभिनेता मुंबई में आयोजित हुए ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स में शामिल हुए. जहां सारा अली खान (Sara Ali Khan) और अन्य कई सेलेब्स भी पहुंचे थे. इस दौरान ये एक्स कपल एक साथ बैठा नजर आया. इवंटे से सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों साथ बैठे बात करते नजर आ रहे हैं. सारा और कार्तिक के फैंस को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है.
वीडियो में जहां कार्तिक आर्यन ब्लैक ब्लेजर, व्हाइट शर्ट और ब्लैक टाई में दिखाई दे रहे हैं तो वहीं सारा ने येलो शिमरी ड्रेस में नजर आ रही हैं. दोनों एक साथ ही बैठे हैं और साथ में हंसी-मजाक कर रहे हैं. एक समय पर एक-दूसरे को डेट कर चुके कार्तिक और सारा के बीच एक्स कपल होने के बाद भी जो बॉन्डिंग नजर आ रही है, वह देखकर इनके फैंस बेहद खुश हैं.
सारा और कार्तिक का यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कार्तिक आर्यन के हाथ में ट्रॉफी भी नजर आ रही है और वह सारा से किसी टॉपिक पर बात कर रहे हैं. दूसरी ओर सारा भी कार्तिक की बातों को एंजॉय कर रही हैं और काफी प्यार से उनसे बात कर रही हैं. दोनों के फैंस के लिए यह वीडियो काफी खास है, क्योंकि एक समय पर दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे.
#OTTplayAwards2022 catching up @SaraAliKhan and @TheAaryanKartik pic.twitter.com/6u68i5txYS
— Prasad Sanyal (@PrasadScribe) September 10, 2022
बता दें, यह पहला ओटीटी प्ले अवॉर्ड था, जिसका आयोजन मुंबई में हुआ. शनिवार शाम हुए इस अवॉर्ड फंक्शन में रेड कार्पेट पर कई सितारे नजर आए. मालूम हो कि सारा अली खान ने करण जौहर के सेलिब्रिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में कहा था कि वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं. जिसके बाद दोनों एक फिल्म में भी साथ नजर आए और इसी दौरान चर्चा थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Kartik aaryan, Sara Ali Khan
FIRST PUBLISHED : September 11, 2022, 08:49 IST





