Cinema

Vivek Agnihotri Vs Karan Johar | ‘ब्रह्मास्त्र’ मेकर करण जौहर पर भड़के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, बोले- ‘मेरे बजाय अपनी फिल्म में ध्यान…’ | Navabharat (नवभारत)


‘ब्रह्मास्त्र’ मेकर करण जौहर पर भड़के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, बोले- ‘मेरे बजाय अपनी फिल्म में ध्यान…’

मुंबई: बीफ पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का पुराना बयान भी चर्चा में था, जिस कारण उन्हें हाल ही में उज्जैन के महाकालेश्वर जाने से रोक दिया था। अब विवेक अग्निहोत्री का एक पुराना वीडियो चर्चा में आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें बीफ पसंद है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर नेटिज़न्स ने विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) को काफी ट्रोल किया था। डायरेक्टर ने मामले पर सफाई दी थी, लेकिन अब उन्होंने ट्वीट कर करण जौहर पर निशाना साधा है और कॉफी क्लब के लोगों पर सवाल खड़े किए हैं। 

विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया, ‘मुझे लगता है कि कॉफी क्लब के शरारती लड़कों को अपनी एसएम एजेंसियों और पीआर कंपनियों को मुझसे लड़ने के बजाय अपनी फिल्म पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहना चाहिए। मैं वह नहीं हूं जिसे आप फ्री हैम्पर्स के लालच से तोड़ सकते हैं’। विवेक अग्निहोत्री का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं। इस ट्वीट पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई उनका समर्थन कर रहा है तो कोई उनके बीफ वीडियो शेयर कर रहा है।

यह भी पढ़ें

विवेक अग्निहोत्री के गोमांस मामले पर उन्होंने बताया कि एक समय था जब मैं मांस खाता था और यह मेरी सेहत के लिए अच्छा था लेकिन अब मैं सात्विक और शाकाहारी हो गया हूं और धीरे-धीरे मेरी सेहत में भी सुधार हो रहा है। फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ की सफलता के बाद वह बॉलीवुड में काफी सक्रिय हो गए हैं। उनकी फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ के लिए उनकी तारीफ भी हुई और आलोचना भी।

Leave a Reply