Entertainment 5 Positive News: अनिल कपूर (Anil Kapoor) बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं, जो 65 की उम्र में भी बेहद एक्टिव हैं और यंग भी दिखते हैं. ऐसे में हर कोई उनके एवरग्रीन अवतार के बारे में जानना चाहता है. अभिनेता का हर फैन उनकी फिटनेस को लेकर उत्सुक रहता है. ऐसे में उन्होंने अब जाकर अपने 65 की उम्र में भी जवान दिखने के राज से पर्दा उठा दिया है. वह भी करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan 7) में. जी हां, अनिल कपूर अब करण जौहर के शो में नजर आने वाले हैं, खास बात ये है कि वह इस शो में ‘जुग जुग जीयो’ के अपने को-स्टार वरुण धवन के साथ नजर आएंगे.
अनिल कपूर ने बता ही दिया, 65 की उम्र में भी कैसे दिखते हैं यंग, जवाब सुन करण जौहर रह गए हैरान
वरुण धवन के साथ कॉफी विद करण 7 में पहुंचे अनिल कपूर ने यहां जमकर मस्ती की और अपने यंग लुक्स पर भी चर्चा की. करण जौहर ने अपकमिंग एपिसोड का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वरुण धवन और अनिल कपूर को खूब मजे करते देखा जा सकता है. करण ने अनिल कपूर से यहां ये सवाल भी किया कि ऐसी 3 चीजें जिनकी वजह से वह यंग फील करते हैं.
अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ बिताया क्वालिटी टाइम, शेयर करते ही वायरल हुईं PHOTOS
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ (Chakda Express) को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं. इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. इन तस्वीरों में अनुष्का अपने पति व इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ नजर आ रही हैं.
500 करोड़ के बजट वाली फिल्म ‘Ponniyin Selvan’ ने रिलीज से पहले ही कर ली मोटी कमाई!
डायरेक्टर मणि रत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन (Ponniyin Selvan)’ का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही सिने लवर्स इस फिल्म के लिए बेहद उत्सुक हैं. तमिल सिनेमा का यह ग्रैंड प्रोजेक्ट अपनी घोषणा के दिनों से ही काफी चर्चा में है और अब ट्रेलर सामने आने के बाद इसके शानदार विजुअल काफी तारीफ बटोर रहे हैं.
VIDEO: नकुल मेहता को लंबे समय बाद देख इमोशनल हो गईं सुरभि चंदना, देखते ही लगा लिया गले
मशहूर टेलीविजन एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandana) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. अपने अनोखे अंदाज के लिए जानी जाने वाली सुरभि अब लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं. हाल ही में उन्होंने अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगाई है. एक्ट्रेस बिजनेसमैन करण शर्मा को डेट कर रही हैं और उन्होंने खुद ये खबर अपने फैंस के साथ शेयर की है. इस बीच, सुरभि चंदना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने ‘इश्कबाज’ फेम को-स्टार नकुल मेहता (Nakuul Mehta) का साथ नजर आ रही हैं.
Richa Chadha Ali Fazal Wedding: ऋचा चड्ढा-अली फजल की वेडिंग डेट आई सामने, जानें शादी से लेकर रिसेप्शन तक का शेड्यूल
बॉलीवुड के चर्चित कपल ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) की शादी का इनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है. हर कोई यह जानने को बेताब है कि आखिर ये कपल कब, कहां और कैसे शादी के बंधन में बंधेगा. तो आपको बता दें कि, ऋचा और अली जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और उनकी शादी इसी महीने हो रही है. खास बात ये है कि इनकी शादी का जश्न दिल्ली-मुंबई दोनों जगह होगा. यह जोड़ा 30 सितंबर को दिल्ली में अपनी शादी का जश्न शुरू करेगा और 7 अक्टूबर को मुंबई में समाप्त होगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Entertainment, Entertainment news.
FIRST PUBLISHED : September 13, 2022, 05:30 IST





