
अगर थ्रिलर और सस्पेंस आपके पसंदीदा जॉनर्स हैं, तो आपके लिए ज़ी थिएटर लेकर आया है अपना नया टेलीप्ले, गुनेहगार । अपराध और प्रतिशोध से संबंधित यह सस्पेंस ड्रामा तीन प्रमुख व्यक्तित्वों – एक पत्रकार, एक पुलिस वाला और एक आम आदमी की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमता है।
मुंबई: अगर थ्रिलर और सस्पेंस आपके पसंदीदा जॉनर्स हैं, तो आपके लिए ज़ी थिएटर लेकर आया है अपना नया टेलीप्ले, गुनेहगार । अपराध और प्रतिशोध से संबंधित यह सस्पेंस ड्रामा तीन प्रमुख व्यक्तित्वों – एक पत्रकार, एक पुलिस वाला और एक आम आदमी की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमता है। आकर्ष खुराना निर्देशित, ‘गुनेहगार’ में वर्सेटाइल एक्टर गजराज राव, खूबसरत श्वेता बसु प्रसाद और बेहतरीन अभिनेता सुमीत व्यास प्रमुख भूमिकाओं में हैं। प्ले के शुभारंभ की घोषणा करने के लिए, एक रोचक और मनोरंजक पोस्टर जारी किया गया है जो एक दिलचस्प कहानी की ओर इशारा करता है। यह प्ले टाटा प्ले, एयरटेल टीवी, डिश टीवी और डी2एच जैसे प्रमुख डीटीएच प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा।
किसी टेलीप्ले में पहली बार काम कर रहे बॉलीवुड के फेवरेट एक्टर, गजराज राव कहते हैं, “जब आकर्ष ने इस आइडिया को मुझसे साझा किया, तो कहानी मुझे बहुत दिलचस्प लगी। आकर्ष का रंगमंच की बारीकियों के साथ संबंध अटूट रहा है। वह अच्छी तरह जानते हैं कि छोटे पर्दे के लिए थिएटर की बारीकियों को बनाए रखते हुए उसको कैसे इंटरप्रेट करना है। दिल्ली में मैं थिएटर किया करता था लेकिन मुंबई आने के बाद मुझे ऐसा करने का मौका नहीं मिला। यह टेलीप्ले बिल्कुल स्टेज शो की तरह नहीं है, लेकिन यह एक अच्छे टेलीविजन के जैसा है। इसके अलावा, मैं इसके साथ जुड़ा क्योंकि, ज़ी थिएटर की टीम, कई वर्षों से थिएटर को टेलीविजन दर्शकों के लिए पेश करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। यह एक अनोखे प्रयोग का हिस्सा बनने का एक सही अवसर था।
”
अपने किरदार के बारे में बताते हुए, श्वेता बसु प्रसाद कहती हैं, “इस टेलीप्ले में मुझे जिस चीज ने आकर्षित किया, वह था फीमेल लीड के रूप में मेरा किरदार। उसकी कई परतें हैं; वह कठोर, महत्वाकांक्षी और किसी मकसद से प्रेरित लगती है। वह कौन है, इसके बारे में अपना मन बना पाना कठिन है। मृणालिनी और उसकी जटिलताओं को एक्सप्लोर करना दिलचस्प रहा।”
सुमीत व्यास कहते हैं, “पूरे सेट और शूटिंग को जिस तरह का ट्रीटमेंट दिया गया था उसने मुझे एक्साइट किया। शुरू में, मैं इसको लेकर श्योर नहीं था क्योंकि मैं पहली बार टेलीप्ले में काम कर रहा था। लेकिन जैसे ही हमने प्ले शुरू किया, मुझे पूरे प्रोसेस में मजा आने लगा। दर्शकों को थिएटर के साथ-साथ कैमरे का एक अच्छा मिश्रण मिलेगा। प्ले निश्चित तौर पर दर्शकों को पसंद आएगा।”
असली गुनेहगार को तलाशने की इस रोचक जर्नी का आनंद लें, टाटा प्ले थिएटर पर 24 सितंबर को और एयरटेल स्पॉटलाइट, डिश टीवी और डी2एच रंगमंच पर और 25 सितंबर को!!





