Cinema

Arjun-Malaika | यूके में अर्जुन कपूर को आई मलाइका अरोड़ा की याद, थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर पूछा ऐसा सवाल | Navabharat (नवभारत)


Arjun-Malaika

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म नंबर 19 की शूटिंग के लिए यूके में है, लेकिन उन्हें वहां मलाइका अरोड़ा की याद सता रही हैं। अभिनेता ने यूके से अपनी और मलाइका आरोड़ा की थ्रोबैक तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उनकी ये तस्वीरें पेरिस टूर की थ्रोबैक तस्वीरें हैं। एक्टर द्वारा शेयर किए गए तस्वीर में दोनों लोग अलग-अलग नजर आ रहे हैं, लेकिन तस्वीर में गौर करने वाली बात ये है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने ब्लू फ्रेम का चश्मा पहना हुआ है।

बता दें कि वो दोनों ही Burberry के चश्मे पहने है। जिसकी कीमत 15 हजार रुपये हैं। फोटो में दोनों लोग ब्रेकफास्ट टेबल पर बैठे नजर आ रहे है। अर्जुन कपूर तस्वीर में ब्लैक कलर का टी-शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं। वो हाथ की कलाई पर वॉच भी पहने है। वहीं मलाइका अरोड़ा ब्रालेट टॉप और उसके ऊपर शर्ट पहनी है। वो गले में चेन भी पहनी हैं। अर्जुन कपूर ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘किसने ज्यादा बेहतर पहना है?? मेरा जवाब जानने के लिए राईट स्वाइप करें !!!’

यह भी पढ़ें

वहीं उनके इस पोस्ट पर मलाइका अरोड़ा ने जवाब देते हुए लिखा, ‘हम्म, मैं’ उनकी ये तस्वीरें फैंस को बड़ी तेजी से अपनी तरफ आकर्षित कर रही हैं। अर्जुन कपूर के इस पोस्ट को अब तक ढाई लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। उनकी ये तस्वीरें फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी बहुत पसंद आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.