Cinema

आलिया भट्ट के साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ के बाद रणबीर कपूर का अनन्या पांडे के साथ ‘Dostastra’, जानिए क्या है माजरा ?


रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की  फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. अभी इस फिल्म को लेकर चर्चा जारी है, इसी बीच रणबीर और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की ‘दोसास्त्र’ की तस्वीर सामने आ गई है. अनन्या ने एक क्यूट सी सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर कर रणबीर को अपना नया बेस्ट फ्रेंड बता दिया है. अनन्या और रणबीर की ये तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है.  चलिए जानते हैं इस नई दोस्ती की कहानी.

अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर के साथ दो सेल्फी शेयर की है. इन सेल्फी में रणबीर और अनन्या बेहद क्लोज नजर आ रहे हैं. सेल्फी देखकर ऐसा लग रहा है कि ये किसी फिल्म की शूटिंग सेट पर ली गई है. शेयर की गई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में दोनों एथनिक आउटफिट में पोज देते नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा ‘ नया दिन, नया शूट, नया बेस्ट फ्रेंड’ इसके साथ ही हैशटैग के साथ ‘Dostastra’ पोस्ट किया है.

ananya panday post

(फोटो साभार: ananyapanday/Instagram)

रणबीर और अनन्या का नया प्रोजेक्ट ?
तस्वीर और कैप्शन से लग रहा है कि अनन्या पांडे और रणबीर कपूर किसी प्रोजेक्ट में एक साथ काम कर रहे हैं. इस तस्वीर पर सेलेब्स और फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने हार्ट इमोजी शेयर कर प्यार जताया है तो फैंस डिलाइटफुल बताते हुए इम्प्रेसिव इमेज बता रहे हैं. वहीं एक ने लिखा ‘वाह आप दूसरे फिल्म की शूटिंग करने लगे’. इसके साथ ही कई फैंस इमोजी शेयर कर इस ‘दोसास्त्र’ की तारीफ कर रहे हैं.

अनन्या भी कई प्रोजेक्ट में बिजी चल रहीं
अनन्या पांडे हाल ही में विजय देवरकोंडा के साथ ‘लाइगर’ में नजर आई थीं. इसके अलावा ‘खो गए हम कहां’  फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव के साथ नजर आने वाली हैं. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके पास इस समय तीन प्रोजेक्ट हैं, हालांकि इसके बारे में खुलासा नहीं किया.

ये भी पढ़िए-Brahmastra Day 5 Box Office Collection: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की ‘ब्रह्मास्त्र’ 150 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

रणबीर अपनी अपकमिंग फिल्मों पर फोकस कर रहे
रणबीर कपूर की बात करें तो वाइफ आलिया भट्ट के साथ धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर से सिनेमाघरों में लगी हुई है. इसके अलावा श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की फिल्म में और संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनीमल’ में रश्मिका मंदाना के साथ जल्द नजर आएंगे.

Tags: Ananya Panday, Ranbir kapoor