Cinema

करण जौहर ने किया खुलासा, कहा – मेरा ब्रेकअप हो चुका है, मैं सिंगल हूं


शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan) काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है. शो के हाल ही के एपिसोड में वरुण धवन और अनिल कपूर ने शिरकत की थी.

News Nation Bureau | Edited By : Vaishnavi Dwivedi | Updated on: 15 Sep 2022, 01:16:23 PM

Karan Johar

Karan Johar (Photo Credit: Social Media)

नई दिल्ली :  

शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan) काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ है. शो के हाल ही के एपिसोड में वरुण धवन और अनिल कपूर ने शिरकत की थी. फैंस को इस बार का एपिसोड काफी पसंद आया है. शो (Koffee With Karan) के होस्ट करण जौहर (Karan Johar) ने अपने गेस्ट से सवाल जवाब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. होस्ट (Karan Johar) ने गेस्ट से कई चौंकाने वाले सवाल किए थे. इस बार के एपिसोड में रिलेशनशिप से लेकर नेपोटिजम जैसे कई कई मुद्दों पर बात की गई. वहीं करण ने इस दौरान यह खुलासा करते हुए बताया कि शादी के पहले वरुण (Varun Dhawan) कई लड़कियों संग अफेयर चला चुके हैं, जिसे सुनने के बाद वहां मौजूद सभी हंसने लगते हैं. 

यह भी जानिए –  शो Jhalak Dikhhla Jaa में शिल्पा शिंदे के जज्बात आए सामने, फूट – फूट कर रोई एक्ट्रेस

आपको बता दें कि करण जौहर (Karan Johar) ने साझा किया कि नताशा से शादी के पहले वरुण कई लड़कियों से बातचीत कर चुके थे. वहीं इस बात पर वरुण (Varun Dhawan) ने करण से पूछा कि वह धोखे वाली थीम में इतना इंट्रेस्ट क्यों ले रहे हैं ?  इस पर करण (Varun Dhawan) ने जवाब देते हुए नजर आए कि वह ह्यूमन बिहेवियर में इंट्रेस्टेड हैं. एक्टर ने होस्ट करण जौहर से सवाल किया कि क्या उन्होंने कभी धोखा दिया है या उन्हें धोखा मिला है? इस सवाल पर करण जौहर (Karan Johar) ने जवाब देते हुए कहा कि वह रिलेशनशिप में ही नहीं हैं.

इसपर एक्टर ने करण (Karan Johar) को कहा कि वह नेशनल टीवी पर बोल रहे हैं कि रिलेशनशिप में नहीं हैं.  करण ने बोला, तुमको पता है कि मैं नहीं हूं, तुम्हें यह भी पता है कि मेरा ब्रेकअप हो चुका है. और उस रिलेशनशिप का तुम बहुत सपोर्ट करते थे. बहुत शुक्रिया लेकिन मेरा ब्रेकअप हो गया है. शो का यह एपिसोड सोशल मीडिया पर लगातार छाया हुआ है. 






संबंधित लेख

First Published : 15 Sep 2022, 01:16:23 PM




For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




Leave a Reply