अजय देवगन (Ajay Devgn), सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की फिल्म ‘थैंक गॉड’ (Thank God) का पहला गाना ‘माणिके’ (Manike) आज शुक्रवार को फिल्म के मेकर्स ने जारी कर दिया है. ये गाना टीजर रिलीज के साथ ही सुर्खियों में छाया हुआ था अब रिलीज होते ही दर्शकों के दिलो दिमाग पर छा गया है. फिल्म के गाने को फिल्म के डायरेक्टर से लेकर सभी कास्ट ने अपने-अपने सोशल पोस्ट पर शेयर किया है.
गाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fateh) अपने बिंदास डांस मूव्स से सिद्धार्थ के होश उड़ाती हुई शानदार दिख रही हैं. गाने में सिद्धार्थ और नोरा अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री बेहद उम्दा दिखा रहा है. वीडियो क्लिप में चित्रगुप्त के रूप में अजय देवगन भी नजर आ रहे हैं. वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए, सिद्धार्थ ने कैप्शन में लिखा, “अयान कपूर को प्रलोभन की असली परीक्षा का सामना करना पड़ता है लस्ट/वासना … # मानिक सॉन्ग आउट नाउ.”
यहां देखें गाना
जानकारी के लिए बता दें कि ‘माणिके’ को श्रीलंकाई सिंगर योहानी के साथ ही साथ जुबिन नौटियाल और सूर्य रगुन्नाथन ने अपनी आवाज दी है. यह पिछले साल के वायरल सॉन्ग Manika Mage Hithe’ का रिक्रिएटेड वर्जन है. रैप कविता मेलो डी द्वारा लिखी गई है. थैंक गॉड के लिए संगीत तनिष्क बागची और चमथ संगीथ द्वारा रचित है.
25 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
‘थैंक गॉड’ इस साल 25 अक्टूबर को दिवाली के आसपास रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म का निर्देशन ‘टोटल धमाल’ फेम इंद्र कुमार ने किया है. फिल्म के फर्स्ट-लुक पोस्टर और ट्रेलर ने काफी चर्चा बटोरी. अब दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आपको ये भी बता दें कि फिल्म में अजय देवगन, चित्रगुप्त के किरदार में नजर आएंगे जो सभी के पाप-पुण्य का हिसाब रखते हैं.वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा अयान कपूर के किरदार में और रकुल रूही कपूर में दिल जीतने वाली हैं. इन सभी के अलावा फिल्म में कीकू शारदा, सीमा पहवा भी हैं. वहीं नोरा फतेही फिल्म के एक गाने में स्पेशल अपीरियंस देती नजर आएंगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Ajay Devgn, Nora Fatehi, Rakul preet singh
FIRST PUBLISHED : September 16, 2022, 14:38 IST




