Cinema

Video: ‘आर्यन खान’ को फैन ने एयरपोर्ट पर दिया गुलाब तो कूल अंदाज में शहजादे ने दिया रिएक्शन


मुंबई. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अब एक बार फिर मीडिया की सुर्खियों में आ गए हैं. अब आर्यन खान को लोग काफी पसंद करने लगे हैं. इतना ही नहीं एयरपोर्ट पर उतरे आर्यन को एक फैन ने गुलाब भी दिया है. जिसे लेकर आर्यन ने कूल अंदाज में रिएक्शन भी दिया है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. साथ ही फैंस भी इस वीडियो पर अपना रिएक्शन लिख रहे हैं.

कुछ समय पहले तक मीडिया ट्रायल से जूझने वाले आर्यन के लिए लोगों का दिल नर्म पड़ने लगा है. अपने पिता की तरह दिखने वाले आर्यन खान हाल ही में कहीं से मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए हैं. नीली टीशर्ट के ऊपर पीली जैकेट और काला ट्राउजर पहने दिखे आर्यन को एयरपोर्ट पर एक फैन ने गुलाब का फूल दिया है. गुलाब लेकर आर्यन ने शाही अंदाज में गुलाब देकर प्यार जताने वाले को सलाम भी किया है. इतना ही नहीं आर्यन खान ने एयरपोर्ट पर लोगों के साथ फोटो भी खिंचाई.

फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए आर्यन
पिछले साल आर्यन के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहा. बीते साल 2021 में अक्टूब के महीने में एक क्रूज से आर्यन को ड्रग मामले में हिरासत में लिया गया था. लंबे समय की जांच पड़ताल और पूछताछ के बाद आर्यन काफी विवादों में रहे. लेकिन समय के साथ सब शांत हो गया और आर्यन खान भी अपनी जिंदगी में वापस लौट गए.

भाई और बहन के साथ तस्वीर की पोस्ट

लंबे समय तक चले मीडिया ट्रायल के बाद आर्यन ने सोशल मीडिया से काफी समय तक दूरी बनाई रखी. लेकिन अब आर्यन एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव दिखाई देने लगे हैं. बता दें कि आर्यन खान अब सोशल मीडिया पर एक्टिव दिखाई देने लगे हैं. कुछ समय पहले आर्यन ने अपने भाई और बहन के साथ तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी.

स्पोर्ट्स वीयर के फोटो के बाद चर्चा में रहे
हाल ही में आर्यन खान अपने एक फोटो शूट को लेकर भी खबरों में रहे थे. आर्यन ने एक पॉपुलर स्पोर्ट्स ब्रांड के लिए फोटोशूट कराया था. आर्यन ने इसकी फोटो इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर की थी. इस फोटो पर भी फैंन्स के साथ कई सेलिब्रिटी भी कमेंट करते नजर आए थे. बता दें कि आर्यन खान के इंस्टाग्राम पर 2.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

Tags: Aryan Khan, Bollywood news

Leave a Reply