हाइलाइट्स
वरुण शर्मा और सोनाक्षी सिन्हा अच्छे दोस्त हैं.
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.
Love Birds Sonakshi & Zaheer. सोनाक्षी सिन्हा भले ही बिग स्क्रीन पर लम्बे समय से किसी मूवी में ना दिखी हों लेकिन वे पार्टीज या अन्य इवेंट्स में नजर आ जाती हैं. खास तौर पर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ वे आजकल दिखाई दे जाती हैं. हाल ही वरुण शर्मा ने सोनाक्षी और जहीर का एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ’ब्लॉकबस्टर जोड़ी’. चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से..
वरुण ने जो फोटो शेयर किया है, उसमें जहीर इकबार और सोनाक्षी सिन्हा किसी बात पर हंसते हुए नजर आ रहे हैं. फोटो में दोनों की कैमिस्ट्री साफ नजर आ रही है. यही कारण है कि फोटो के साथ वरुण ने कैप्शन दिया, ’ओए…होए… इसे कहते हैं ब्लॉकबस्टर जोड़ी.’ इस फोटो में सोनाक्षी ने व्हाइट ब्लेजर कैरी किया हुआ है. वहीं, जहीर प्रिंटेड शर्ट में नजर आ रहे हैं. जब से वरुण ने दोनों की यह फोटो शेयर की है, तब से यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
वर्क लाइफ पर करें बात
जहीर और सोनाक्षी को भले ही एक साथ कई बार देखा गया हो लेकिन सोनाक्षी अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करना पसंद नहीं करती हैं. पिछले दिनों एक इंटरव्यू में वे कह चुकी हैं कि वे अपनी निजी जिंदगी पर बात करने की बजाय अपनी वर्क लाइफ पर बात करना ज्यादा बेहतर समझती हैं. उनका कहना था कि लोगों को मेरी निजी जिंदगी में क्या चल रहा है, यह जानने की उत्सुकता रहता है. इसके लिए वे कयास लगा सकते हैं.
फोटो साभारः @fukravarun
बता दें कि सोनाक्षी जल्द ही जहीर और हुमा कुरेशी के साथ ’डबल एक्सएल’ में नजर आएंगी. इसके अलावा वे रितेश देशमुख और साकिब सलीम के साथ एक हॉरर मूवी में भी देखी आएंगी.
अब केस से डर नहीं लगता साहब
वरुण शर्मा और सोनाक्षी सिन्हा अच्छे दोस्त हैं. वरुण और सोनाक्षी के बीच हंसी मजाक चलता रहता है. कुछ दिनों पहले सोनाक्षी ने वरुण के साथ एक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वे कोर्ट रूम में वुरण के साथ चलते हुए दिख रही हैं.
इसके साथ उन्होंने लिखा था कि अब तो कोर्ट केस से भी डर नहीं लगता साहब.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Sonakshi sinha
FIRST PUBLISHED : September 16, 2022, 11:34 IST





