
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। यहीं वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाए हुए है। फिल्म का पहला वीकेंड काफी धमाकेदार रहा था। ओपनिंग वीकेंड धमाकेदार होने के साथ सोमवार का दिन भी अच्छा रहा था। ‘ब्रह्मास्त्र’ ने अपने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 170 करोड़ रुपये की कमाई कर सभी को चौका दिया है।
‘ब्रह्मास्त्र’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। पहले दिन विश्व स्तर पर 75 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद, फिल्म वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके बाद अब कुल कमाई 170 करोड़ रुपये के पार हो गई है। उम्मीद है कि फिल्म अपने दूसरे वीकेंड तक 200 करोड़ रुपये के क्लब में शानदार एंट्री मारेगी।
यह भी पढ़ें
आपको बता दें, अयान मुखर्जी के निर्देशक में बानी ‘ब्रह्मास्त्र’ एक सुपरहीरो ड्रामा है जो एक साधारण व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमता है जो आग के साथ एक विशेष बंधन साझा करता है। इसमें आलिया भट्ट लीड के तौर पर दिखाई दे रही हैं। कलाकारों में नागार्जुन, मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन शामिल हैं। फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो है।





