Movie Review

Plan A Plan B Trailer Out | रितेश-तमन्ना की फिल्म ‘Plan A Plan B’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस को पसंद आएगी वकील कोस्टी और मैचमेकर की कहानी | Navabharat (नवभारत)



मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की ओटीटी फिल्म ‘प्लान ए प्लान बी’ (Plan A Plan B) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में रितेश देशमुख और तमन्ना भाटिया के अलावा पूनम ढिल्लों और कुशा कपिला भी लीड रोल में है। इस फिल्म में रितेश देशमुख एक वकील कोस्टी की भूमिका में है। वहीं तमन्ना भाटिया मैचमेकर निराली के किरदार में है। ये फिल्म 30 सितंबर 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। शशांक घोष द्वारा निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर नेटफ्लिक्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.