Movie Review

Dream Girl 2 Release Date | आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ में अनन्या पांडे की हुई धांसू एंट्री, नुसरत भरूचा को दिखाया ठेंगा | Navabharat (नवभारत)


आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ में अनन्या पांडे की हुई धांसू एंट्री, नुसरत भरूचा को दिखाया ठेंगा

मुंबई: अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते है। उनकी सभी फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। साल 2019 में रिलीज हुई आयुष्मान की ‘ड्रीम गर्ल’ (Dream Girl) दर्शकों ने खास तौर पर पसंद किया था।  इस फिल्म में अभिनेता ‘पूजा’ के किरदार में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था। ‘ड्रीम गर्ल’ ने आयुष्मान के अपोजिट खूबसूरत अभिनेत्री नुसरत भरूचा अहम भूमिका में दिखाई दी थी। फिल्म में अन्नू कपूर, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह जैसे कलाकार भी नजर आए थे। ‘ड्रीम गर्ल’ की अपार सफलता के बाद अब आयुष्मान ने फिल्म के सीक्वल की घोषणा कर फैंस को खुश कर दिया हैं।

आयुष्मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें अभिनेता ने ‘ड्रीम गर्ल 2’ की कास्ट और फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। जैसा कि इस वीडियो में बताया गया है कि ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) ईद 2023 यानी अगले साल 29 जून को रिलीज होगी। खास बात यह है कि फिल्म में नुसरत भरूचा (Nusrat Bharucha) नहीं बल्कि अनन्या पांडे (Ananya Pandey), आयुष्मान खुराना के अपोजिट दिखाई देंगी। यह पहली बार होगा जब अनन्या और आयुष्मान एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें

 

बता दें, अनन्या पांडे-आयुष्मान खुराना के अलावा  ‘ड्रीम गर्ल 2’ में  अभिषेक बनर्जी, अन्नू कपूर, राजपाल यादव, विजय राज, मनोज जोशी, सीमा पावा और मनजोत सिंह भी एक बार दमदार किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य कर रहे हैं। इसे एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं।