अमिताभ बच्चन की तीन पीढ़ियों के फैमिली किस्से जल्द ही फैन्स देख सकेंगे. अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन से लेकर नव्या नवेली तक तीन पीढ़ियों की महिलाएं रोचक किस्से फैन्स के साथ शेयर करेंगे. इसके लिए जया बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा एक फैमिली पॉडकास्ट ला रही हैं. इस पॉडकास्ट में जया बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा भी शामिल होंगी.
इस पॉडकास्ट ‘What the Hell Navya’ का प्रोमो रिलीज किया गया है. इसमें नव्या अपनी मां श्वेता और नानी जया बच्चन के साथ फैमिली के किस्से शेयर करती दिख रही हैं. नव्या ने इस पॉडकास्ट की जानकारी अपने सोशल मीडिया पेज के जरिए दी है. यह पॉडकास्ट 24 सितंबर को रिलीज किया जाएगा.
परिवार की तीन पीढ़ियां सुनाएंगी किस्से
इस पॉडकास्ट के जरिए परिवार की कहानियों को तीन पीढ़ियों के नजर से दिखाने की कोशिश की जा रही है. इस पॉडकास्ट में जया बच्चन अपनी बेटी श्वेता और नव्या को अपना बेस्ट फ्रेंड बता रही हैं. जया बच्चन ने पॉडकास्ट के प्रोमो में यह भी संकेत किया कि आज के दौर में प्यार की परिभाषा भी थोड़ी बदल गई है. इस पॉडकास्ट में परिवार के रोमांचक किस्से फैन्स को सुनने को मिलेंगे.
लाइमलाइट से दूर रहती हैं जया बच्चन और नव्या
बता दें कि बच्चन परिवार में जया बच्चन और नव्या नवेली नंदा दो ही लोग फिल्म व्यापार से दूर हैं. नव्या और जया दोनों ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं. नव्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और लगातार फोटो शेयर करती रहती हैं. नव्या के भाई अगस्त्य नंदा भी फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं. जोया अख्तर की फिल्म आर्चीज के जरिए अगस्त्य बॉलीवुड में पहला कदम रखेंगे.
करण जौहर ने किया कमेंट
वहीं नव्या के आने वाले पॉडकास्ट पर भी लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है. सेलिब्रिटी भी इस पॉडकास्ट के जरिए अपने रिएक्शन दे रहे हैं. करण जौहर ने नव्या के इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. करण ने इस पोस्ट कर कमेंट करते हुए कहा, ‘आंटी जी सबसे अच्छी हैं’ (Aunty J is the best). इसके साथ ही अनन्या पांडे ने भी पॉडकास्ट पर कमेंट किया है. अनन्या ने लिखा, पसंदीदा! (Favourites !!!! Can’t wait ). इस प्रोमो को लोग भी काफी पसंद कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Amitabh Bachachan, Bollywood news
FIRST PUBLISHED : September 17, 2022, 16:09 IST





