नेहा कक्कड़ अपने गाने को लेकर पिछले दिनों से लगातार विवादों में घिरीं हुई हैं. हाल ही में नेहा ने मैंने पायल है छनकाई गाने को रीमेक बनाया है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर फैन्स ने जमकर नाराजगी जताई.
अब फाल्गुनी पाठक ने भी नेहा कक्कड़ के गाने को लेकर नाराजगी जताई है. फाल्गुनी ने नेहा कक्कड़ पर गाने को बर्बाद करने की बात कही है.
सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना
बता दें कि नेहा कक्कड़ का गाना जब से रिलीज हुआ है तभी से विवादों में घिर गया है. फैन्स ने सोशल मीडिया पर कमेंट्स की झड़ी लगा दी है. फैन्स ने नेहा कक्कड़ को जमकर खरी खोटी सुनाई. एक फैन ने तो नेहा को खिलाफ 7 साल की कैद की भी मांग कर डाली थी. साथ ही लोगों ने नेहा पर गाने को रीमेक कर उनकी बचपन की यादों को बरबाद करने की भी बात कही थी.
फैन्स के समर्थन में उतरीं फाल्गुनी
फाल्गुनी पाठक भी अब फैन्स के समर्थन में उतर आईं हैं. फाल्गुनी ने फैन्स की मांग का समर्थन करते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की हैं. फाल्गुनी ने फैन्स के रिएक्शन अपने अकाउंट पर शेयर किए हैं. जिसमें फैन्स ने ‘मैंने पायल है छनकाई’ गाने को रीमेक करने को लेकर जमकर आलोचना की है. फैन्स ने सोशल मीडिया पर कहा कि हमारी बचपन की यादों को तबाह इस तरह रीमेक बनाकर मत करो. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि पैसे के लिए कला को मत बिगाड़ो. इन सभी कमेंट्स को फाल्गुनी पाठक ने रीपोस्ट किए हैं.
फाल्गुनी ने फैन्स के रिएक्शन अपने अकाउंट पर शेयर किए हैं.
लव रोमांटिक है गाना
इस गाने का नाम ओ सजना है. इसे कई बोल भी दिए गए हैं. इस गाने में तनिष्क बागची ने संगीत दिया है. नेहा ने इस गाने में आवाज दी है. इस गाने को रोमांटिक लव स्टोरी में फिल्माया गया है. इस गाने में प्रियांक शर्मा नेहा कक्कड़ और धनश्री वर्मा के बीच फंसे नजर आ रहे हैं. इस गाने को एक खूबसूरत लव स्टोरी के तौर पर फिल्माया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
FIRST PUBLISHED : September 23, 2022, 16:39 IST





