कृति सेनन (Kriti Sanon) और प्रभास (Prabhas) के अफेयर की चर्चाएं तब शुरू हुई थीं, जब एक्ट्रेस ने करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 7’ में प्रभास का जिक्र किया था. तब से दिनों सितारों के रिलेशनशिप में होने की बड़ी चर्चाएं हैं. फैंस नए सेलिब्रिटी कपल को लेकर रोमांचित हो रहे हैं और उन्हें हमेशा के लिए साथ में देखना चाहते हैं.
कृति सेनन और प्रभास की दोस्ती में कुछ खास है. ‘बॉलीवुडलाइफ’ ने करीबी सूत्र के हवाले से बताया कि सेट पर पहले दिन से ही कृति सेनन और प्रभास के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग थी. हर कोई हैरान था कि प्रभास जैसा शर्मीला लड़का है, कृति से खुलकर बात कर रहा है और उनके साथ बातचीत में बिजी है. हालांकि, अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी, क्योंकि दोनों अपने रिश्ते को धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं.’
एक-दूसरे के संपर्क में बने हुए हैं प्रभास और कृति
न्यूज पोर्टल को सूत्र ने आगे बताया, ‘प्रभास और कृति को सेट पर एक-दूसरे के साथ समय बिताना पसंद है. वे अपनी पहली फिल्म से गहरे से जुड़े हुए हैं. वे सेट पर किसी सीन को लेकर एक-दूसरे की राय लेते थे. महीने भर पहले फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद भी, उनका रिश्ता बरकरार है.’
प्रभास और कृति अपने रिश्ते को बना रहे मजबूत
सूत्र ने विस्तार से बताया, ‘वे एक-दूसरे को कॉल या मैसेज करने में कभी फेल नहीं होते. इससे सिर्फ यह साबित होता है कि उनमें एक-दूसरे के लिए आपसी सम्मान है, लेकिन इसे एक रिलेशनशिप कहना जल्दबाजी होगी. को-एक्टर्स के लिए अपनी फिल्मों की शूटिंग के दौरान या प्रमोशन के दौरान जुड़ना एक आम बात है, लेकिन कृति और प्रभास अलग हैं. वे वाकई में एक-दूसरे के लिए गहरी फीलिंग्स रखते हैं. वे अपने रिश्ते के खुलासे में जल्दबाजी नहीं करना चाहते.’
प्रभास और कृति को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं फैंस
दर्शक प्रभास और कृति को बड़े पर्दे पर साथ देखने के लिए बेताब हैं. ऐसी चर्चाएं हैं कि कृति प्रभास के ‘राम’ के लिए सीता का किरदार निभा रही हैं. लगता है कि उनकी केमिस्ट्री बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा देगी. खैर, दर्शक ‘आदिपुरुष’ की रिलीज का इंतजार कर रहे जो अगले साल जनवरी में रिलीज हो सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Actor Prabhas, Kriti Sanon, Prabhas
FIRST PUBLISHED : September 17, 2022, 19:44 IST





