Movie Review

Alcoholia Song Out | रिलीज हुआ ‘विक्रम वेधा’ का पहला गाना ‘Alcoholia’, जबरदस्त ठुमके लगाते दिखे ऋतिक रोशन | Navabharat (नवभारत)



मुंबई: हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में लीड रोल में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) दिखाई देंगे। यह फिल्म 30 सितंबर, 2022 को वैश्विक स्तर पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म रिलीज में अब कुछ ही दिन बचे है। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘Alcoholia’ रिलीज किया है। इस गाने में अभिनेता ऋतिक जबरदस्त ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं। गाना यूट्यूब पर रिलीज होने के साथ ही फैंस के बीच धूम मचा रहा हैं। गाने में ऋतिक रोशन रोहित सराफ के साथ डांस करते नजर आएंगे। विक्रम वेधा फिल्म में ऋतिक रोशन का किरदार खूंखार गैंगस्टर का होगा। देखें ‘Alcoholia’ गाना-