मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने गुरुवार को अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर को एक खास तोहफा देकर सरप्राइज कर दिया. अंशुला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि मलाइका ने डिज्नी-थीम वाला जम्पर भेजा था. अंशुला ने इस ड्रेस को ट्राय कर फ्लॉन्ट किया और मलाइका का आभार जताया. अंशुला ने इस ड्रेस में एक क्यूट वीडियो भी रिकॉर्ड किया. वहीं, अर्जुन कपूर ने भी गर्लफ्रेंड से मिले गिफ्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया.
अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) इस वीडियो में डिज्नी थीम म्यूजिक पर अपनी अदाएं दिखाते हुए नजर आ रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “डिज्नी गुडीज हमेशा एक हैप्पी डांस के लिए होते हैं.” अंशुला ने मलाइका के फैशन लेबल को टैग किया और उपहार भेजने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. मलाइका ने भी अंशुला की इस वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर रिपोस्ट किया.
अंशुला कपूर ने जताया मलाइका का आभार.
मलाइका अरोड़ा वीडियो रिपोस्ट करते हुए दिल वाले इमोजी के साथ लिखा, “जम्पर आप पर अच्छा लग रहा है और आपका डांस भी अच्छा है. ये गिफ्ट सिर्फ अंशुला को ही नहीं, बल्कि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को भी मिला. अर्जुन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर गर्लफ्रेंड मलाइका से मिले इस गिफ्ट को फ्लॉन्ट किया. अर्जुन ने जम्पर की फोटो शेयर करते हुए ‘क्या बेहतरीन गिफ्ट’ लिखा. मलाइका ने बड़े दिल वाले इमोजी के साथ इसे रीपोस्ट किया.
अर्जुन को पसंद आया गिफ्ट.
इतनी है कीमत
बता दें, मलाइका अरोड़ा ने जो जम्पर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला को गिफ्ट में दिया है. उसकी कीमत 2490 रुपए हैं. मलाइका के फैशन ब्रांड की वेबसाइट पर इसकी कीमत बताई गई है. आप इस जम्पर को खरीद सकते हैं.
(फोटो साभारः द लेबेल लाइफ)
शादी का प्लान नहीं
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. अर्जुन ने करण जौहर को ‘कॉफ़ी विद करण 7’ में बताया था कि उन्होंने और मलाइका ने अभी तक शादी के बारे में नहीं सोचा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Arjun kapoor, Malaika arora
FIRST PUBLISHED : September 16, 2022, 07:46 IST





