स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) अक्सर अपने ट्वीट्स के चलते चर्चा में बनी रहती हैं. अभी हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में स्वरा भास्कर ने खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से उनकी फिल्मों के चयन को लेकर असहमत होने की बात कही. हालांकि स्वरा ने कहा कि असहमत होने के कारण वह ये नहीं चाहती हैं कि अक्षय अपनी फिल्में ही न रिलीज करें.
‘द हिन्दू’ को दिए एक इंटरव्यू में स्वरा ने ‘बॉयकॉट ट्रेंड’ के बीच बॉलीवुड को निशाना बनाए जाने पर भी खुल कर बात की. इस विषय पर बात करते हुए वह कहती हैं कि “फिल्म इंडस्ट्री से दिक्कत केवल उन्हीं लोगों को है जिन्हें देश के ‘सेक्युलरिज्म’ और ‘प्लूरेलिज्म’ से दिक्कत है.” वह आगे कहती हैं कि “हम सब कहानीकार हैं और हमें कहानी सुनाने का अपना काम पूरी ईमानदारी से करना चाहिए.”
स्वरा के मुताबिक बॉलीवुड को प्रोपेगेंडा प्लेटफॉर्म बनने से बचना चाहिए और बॉलीवुड एक बिजनस इंडस्ट्री है जिसमें कभी भी सबका एक मत नहीं हो सकता है. यही इस इंडस्ट्री की खूबसूरती है.
स्वरा का मानना है कि “लोकतंत्र में लोगों को संवैधानिक ढांचे में रहकर अपने राजनीतिक विचारों को व्यक्त करने की आज़ादी होनी चाहिए. फिल्मों के बॉयकॉट होने के बाद बाकी एक्टर्स को भी इस बात एहसास ज़रूर हुआ होगा. हालांकि पहले उन्हें लगता था कि स्वरा ही प्रॉब्लम हैं.”
अक्षय कुमार से असहमत होने के बारे में उन्होंने कहा कि वह भले ही अक्षय कुमार के फिल्मों के चयन को लेकर उनसे असहमत हों पर इसके बावजूद वह ये नहीं चाहती की उनकी फिल्म फ्लॉप या बॉयकॉट हों.
अक्षय कुमार की लगातार तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही हैं-
अक्षय कुमार की हालही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘रक्षा बंधन’ को बॉयकॉट ट्रेंड का सामना करना पड़ा था. फिल्म की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर ‘बॉयकॉट रक्षा बंधन’ काफी ट्रेंडिंग था. बतादें, इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ और सम्राट पृथ्वीराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी.
फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ में अक्षय कुमार के साथ मिस वर्ल्ड रह चुकी मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका में थीं. इस फिल्म से मानुषी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Akshay kumar, Entertainment news., Swara Bhaskar
FIRST PUBLISHED : September 19, 2022, 20:24 IST





