अक्षय कुमार काफी लंबे समय से अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. पर इस बार चर्चा में बने रहने की वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी बेटी नितारा के साथ शेयर किया एक वीडियो है. अक्षय कुमार उन चंद एक्टर्स में से हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर ज्यादा बात नहीं करते है. लेकिन हाल ही में खिलाड़ी कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी नितारा के साथ एक वीडियो शेयर किया है.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस वीडियो में अक्षय कुमार अपनी बेटी के साथ दो बड़े ‘सॉफ्ट टॉयज’ ले जाते दिख रहे हैं. बाप-बेटी की जोड़ी का यह वीडियो एम्यूजमेंट पार्क का है. इस वीडियो के कैप्शन में अक्षय कुमार लिखते हैं “कल अपनी बेटी को एक एम्यूजमेंट पार्क ले गया था. एक नहीं बल्कि दो स्टफ्ड टॉयज जीतने पर उसकी खुशी को देखकर मुझे लगा कि मैं सच में एक हीरो हूं. #बेस्टडेएवर”
जैसे ही खिलाड़ी कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया इंडस्ट्री के उनके दोस्त और उनके फैन्स इस वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स करने लगे. इस वीडियो पर अक्षय कुमार की पत्नी और लेखिका ट्विंकल खन्ना ने भी कमेंट किया है. बता दें नितारा ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की छोटी बेटी हैं. इन दोनों का साथ में एक बड़ा बेटा भी है जिसका नाम आरव है.
अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की तीन फिल्में- ‘रक्षा बंधन’, ‘बच्चन पांडे’ और ‘सम्राट पृथ्वीराज’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई हैं. अभी हाल ही में अक्षय कुमार की थ्रिलर ड्रामा ‘कटपुतली’ डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज हुई है.
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स-
रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार के पास कई सारे दिलचस्प प्रोजेक्ट हैं. इस सूची में ‘राम सेतु’, ‘ओएमजी 2’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘सेल्फी’ जैसी फिल्में शामिल हैं. इसके अलावा वह ‘सूररई पोट्रु’ की हिंदी रीमेक की शूटिंग भी कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Akshay kumar, Bollywood, Entertainment news., Twinkle khanna
FIRST PUBLISHED : September 20, 2022, 17:49 IST





