पंजाब. राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) के निधन से पूरी बॉलीवुड और कॉमेडी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. बॉलीवुड के साथ-साथ राजनीतिज्ञ, सामाजिक और दूसरे क्षेत्र से जुड़ी सभी नामी हस्तियों ने निधन पर शोक जताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजू श्रीवास्तव के निधन पर गहरा दु:ख जताया है.
राजू श्रीवास्तव ने तंगहाली में भी की थी जरूरतमंद की मदद, दोस्त ने बताया कॉमेडियन के संघर्ष के दिनों का किस्सा
राजू श्रीवास्तव के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर शोक जताया है. उन्होंने लिखा है- #RajuSrivastav जी ने अपने जीवन में हमें खूब हंसाया लेकिन आज ये खबर सुनकर बहुत दु:ख हो रहा है…
उनके साथ काफी काम किया और बहुत कुछ सीखने को भी मिला…
राजू जी भले ही शारीरिक तौर पर हमारे बीच नहीं हैं पर उनकी अदाकारी हमेशा दिलों में जीवित रहेगी
We’ll miss you “Gajodhar Bhaiya”.
#RajuSrivastav जी ने अपने जीवन में हमें खूब हंसाया लेकिन आज ये खबर सुनकर बहुत दुख हो रहा है…
उनके साथ काफी काम किया और बहुत कुछ सीखने को भी मिला…
राजू जी भले ही शारीरिक तौर पर हमारे बीच नहीं हैं पर उनकी अदाकारी हमेशा दिलों में जीवित रहेगी
We’ll miss you “Gajodhar Bhaiya”. pic.twitter.com/3Un0UezWcl— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) September 21, 2022
उधर, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी सेलेब्स कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर, राजपाल यादव समेत कई दिग्गज कॉमेडी ने शोक जताते हुए उन्हें अपना गुरु और आदर्श माना है. वहीं, राजू श्रीवास्तव ने अमिताभ बच्चन समेत बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है. उनके निधन पर फिल्म इंडस्ट्री से लोग दुख जता रहे हैं. अजय देवगन राजू की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.
सूत्रों के अनुसार, राजू श्रीवास्तव को सुबह 10 बजकर करीब 20 मिनट पर मृत घोषित किया गया था. मनोरंजन जगत में 1980 के दशक के अंत से सक्रिय राजू श्रीवास्तव को 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के पहले सीजन में भाग लेने के बाद खासी लोकप्रियता मिली थी. उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया। वह ‘बिग बॉस’ सीजन तीन में नजर आए थे. वह उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bhagwant Mann, Bollywood news, Entertainment news., Raju Srivastav
FIRST PUBLISHED : September 21, 2022, 15:12 IST





