फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) ने गुजराती फिल्म ‘छेल्लो शो’ ( Chhello Show) को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में ‘छेल्लो शो’ (the last film show) को ऑस्कर (Oscar 2023) में शामिल होने के बाद अपनी खुशी जाहिर किया है.
आपको बता दें कि ‘छेल्लो शो’ को भारत की ओर से 95वें ऑस्कर के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म की दावेदारी के लिए चुना गया है. जैसे ही इस फिल्म ऑस्कर के नॉमिट हुई यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी. लोग डायरेक्टर और फिल्म के टीम के बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं. इनमें एक डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री भी हैं.
विवेक अग्निहोत्री ने किया ट्वीट
विवेक अग्निहोत्री ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा है कि, ‘भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुने जाने के लिए द लास्ट फिल्म शो छेल्लो शो की पूरी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद. ऑस्कर 2023 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार की शुभकामनाएं. मैं उन सभी शुभचिंतकों और विशेष रूप से मीडिया का आभार व्यक्त करता हूं, जो द कश्मीर फाइल्स के पक्ष में थे.’
@vivekagnihotri Twitter Printshot
बता दें कि लंबे समय से विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी इस बार यह फिल्म अवॉर्ड्स ऑस्कर 2023 के लिए चुनी जाएंगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ ऐसे में विवेक ने अपने ट्वीट में उन्हीं बातों को मेंशन किया है और आभार व्यक्त किया है.
Oscar 2023: द कश्मीर फाइल्स, RRR को गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ ने पछाड़ा, ऑस्कर में हुई ऑफिशियल एंट्री
जानिए क्या है ‘छेल्लो शो’ की कहानी
अब ‘छेल्लो शो’ की कहानी के बात करें तो ये एक चाय बेचने वाले बच्चे के सपनों की कहानी है. यह फिल्म कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जा चुकी है. साथ ही यह पहले ही कुछ अतंरराष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुकी है. यह साल 2021 में आई थी. इसका निर्देशन पान नलिन ने किया है. फिल्म में भविन राबरी, रिचा मीना और भावेश श्रीमली लीड रोल में शानदार एक्टिंग की है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Oscar, Oscar Awards, Vivek Agnihotri
FIRST PUBLISHED : September 21, 2022, 08:27 IST





