सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद अहूजा (Anand Ahuja) हाल ही में पेरेंट्स बने. जिसके बाद अब खबर आ रही है कि उन्होंने अपने बेटे का नामकरण कर लिया है. जिसके लिए उन्होंने हिंदू शास्त्र को आधार बनाया है.

सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने अपने बेटे का रखा ये नाम (Photo Credit: Social Media)
नई दिल्ली:
सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद अहूजा (Anand Ahuja) हाल ही में पेरेंट्स बने. एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया. जिसके बाद फैंस से लेकर तमाम दिग्गज सेलेब्स की तरह से बधाइयों की बारिश हुई. जिसके बाद अब हाल ही में खबर आ रही है कि सोनम और आनंद ने अपने बेटे का नामकरण कर लिया है. उनके बेटे (Vayu Kapoor Ahuja) का नाम तो सामने आया ही. जिसकी जानकारी सोनम ने दी. इसके साथ ही बच्चे का वो नाम रखने के पीछे के कारण का भी पता चला. जिस बारे में हम आपको बताने वाले हैं. आपको बता दें कि कपल ने अपने बच्चे का नाम काफी सोच-समझ कर रखा है. ऐसा हम नहीं, बल्कि तमाम लोग नाम जानने के बाद कह रहे हैं.
गौरतलब है कि सोनम ने अपने बेटे और हसबेंड आनंद अहूजा (Sonam Kapoor instagram post) के साथ इंस्टाग्राम पर खूबसूरत सी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में काफी कुछ लिखा है. जिसमें उन्होंने बताया, ‘उस शक्ति की भावना में, जिसने हमारे जीवन को नया अर्थ दिया है…हनुमान और भीम की भावना में, जो अपार साहस और शक्ति के प्रतीक हैं…पवित्र, जीवनदायिनी की भावना में, हम अपने बेटे वायु कपूर आहूजा के लिए आप सभी का आशीर्वाद चाहते हैं.’
उन्होंने (Sonam Kapoor on name vayu) आगे बताया, ‘हिंदू शास्त्रों में वायु पंच तत्वों में से एक है. वह सांस के देवता हैं. हनुमान, भीम और माधव के आध्यात्मिक पिता हैं और वे हवा के अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली स्वामी हैं. प्राण वायु है, जो ब्रह्मांड में जीवन और बुद्धि की मार्गदर्शक शक्ति है. प्राण, इंद्र, शिव और काली के सभी देवता वायु से संबंधित हैं. वह जीवों में उतनी ही आसानी से प्राण फूंक सकते हैं, जितनी आसानी से वे बुराई को नष्ट कर सकते हैं. वायु को वीर और बहादुर कहा जाता है. वायु और उनके परिवार के लिए आपकी लगातार आ रही शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद.’ एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर भी सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब प्यार लुटाया है. उनके बेटे को आशीर्वाद देने के साथ-साथ लोगों ने ये नाम रखने के लिए कपल की तारीफ भी की है.
संबंधित लेख
First Published : 21 Sep 2022, 07:58:23 AM
For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.





