HUM TV Awards: पाकिस्तान में बाढ़ ने इन दिनों तबाही मचा रखी है. हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पड़ोसी मुल्क में बाढ़ के चलते अब तक 1500 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं. फंड की किल्लत है और देश को भी भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है. इस बीच पाकिस्तानी सितारों (Pakistani Celebs) की भी हर तरफ आलोचना हो रही है, जिसकी वजह बना है एक अवॉर्ड फंक्शन. दरअसल, एक ओर जहां पाकिस्तान हर तरफ से मुश्किलों में घिरा है, वहीं कनाडा में HUM Awards का आयोजन किया जाना है. अब इसी को लेकर पाकिस्तानी सेलेब्स और HUM Awards की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं.
सोशल मीडिया पर भी HUM Awards को लेकर किरकिरी हो रही है. पाकिस्तानी कलाकार भी इस फंक्शन को लेकर ट्रोल हो रहे हैं. 22 सितंबर को HUM गाला नाइट का भी आयोजन किया गया था, जिसमें कई सेलेब्स ने शिरकत की. इस दौरान पाकिस्तानी कलाकारों के चेहरे की खुशी भी देखने लायक थी. इसी दौरान सेलेब्स के रेड कार्पेट लुक भी सोशल मीडिया पर आ गए.
सोशल मीडिया पर जैसे ही सेलेब्स की तस्वीरें आईं, यूजर्स भी भड़क उठे. एक तरफ देश की बदहाली और दूसरी ओर HUM गाला नाइट में सेलेब्स की मस्ती, ये देखते ही यूजर्स ने सेलिब्रिटीज को निशाने पर लेना शुरू कर दिया. ऐसे में आयोजकों को भी सफाई देनी पड़ी. ट्रोल्स का कहना है कि एक तरफ देश मुश्किल में है और दूसरी ओर सेलिब्रिटी टोरंटो में मस्ती कर रहे हैं. ट्रोलिंग शुरू होते ही HUM नेटर्वक ने इस पर सफाई पेश की है.
बता दें, पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जोली भी पाकिस्तान पहुंची थीं. वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी स्टार्स ही अवॉर्ड नाइट में बिजी हैं. जिस पर पाकिस्तानी जनता खासी नाराज है. कई ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की है. जिसके बाद HUM टीवी ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा नोट जारी किया है और इस अवॉर्ड नाइट पर सफाई दी है. हम टीवी का कहना है कि यह अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए फंड इकट्ठा करने के मकसद से किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Entertainment, Entertainment news., Mahira Khan
FIRST PUBLISHED : September 23, 2022, 17:45 IST





