Neha Kakkar Post: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का हाल ही में नया गाना रिलीज हुआ है, जो फाल्गुनी पाठक के फेमस सॉन्ग ‘मैंने पायल है छनकाई’ का रीमेक है. इस गाने का टाइटल ‘ओ सजना’ है, जिसमें नेहा कक्कड़ के साथ प्रियांक शर्मा और धनश्री वर्मा भी नजर आ रहे हैं. हालिया रिलीज सॉन्ग को लेकर सिंगर लगातार ट्रोल हो रही हैं. इस आइकॉनिक सॉन्ग के रीमेक वर्जन को लेकर नेहा को ट्रोल किया जा रहा है. हाल ही में सिंगर फाल्गुनी पाठक ने भी गाने के रीमेक पर प्रतिक्रिया दी और नाराजगी भी जताई. फाल्गुनी का कहना है कि नेहा ने उनके गाने को बर्बाद कर दिया है.
फाल्गुनी पाठक के इस बयान के बाद अब नेहा कक्कड़ का भी एक पोस्ट सुर्खियों में है. जो उन्होंने हाल ही में शेयर किया है. नेहा का पोस्ट देखने के बाद अधिकतर लोग यह समझने की कोशिश में जुट गए हैं कि कहीं ये नेहा का फाल्गुनी पाठक को जवाब तो नहीं है. कई ने कॉमेंट के जरिए इस ओर इशारा भी किया है तो कई ने नेहा से इस पोस्ट को लेकर सवाल पूछे हैं.
नेहा कक्कड़ का पोस्ट. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @nehakakkar)
नेहा ने अपने पोस्ट में लिखा है- ‘मैंने अपनी जिंदगी में जो कुछ पाया है, वह बहुत ही कम लोगों को मिलता है. वह भी इतनी कम उम्र में, इस तरह की शोहरत, प्यार, अनगिनत सुपरहिट गाने, सुपर डुपर हिट टीवी शो, वर्ल्ड टूर, छोटे बच्चों से लेकर 80-9 साल के लोगों तक के प्रशंसक और क्या नहीं. आपको पता है मुझे ये सब क्यों मिला? मेरे टैलेंट, कड़ी मेहनत, पैशन और पॉजिटिविटी के कारण.’
नेहा कक्कड़ अपने पोस्ट में आगे लिखती हैं- ‘तो, आज मैं भगवान को शुक्रिया कहना चाहती हूं और आप सबको भी, वह सब देने के लिए, जो कुछ भी आज मेरे पास है. थैंक यू. मैं खुशनसीब हूं कि मुझ पर भगवान का आशीर्वाद है. प्रार्थना करती हूं कि आप सबको दुनियाभर की खुशी मिली.’ नेहा ने पोस्ट के कैप्शन में फोल्डेड हैंड और हार्ट इमोजी भी बनाया है.
क्या बोली थीं फाल्गुनी पाठक?
फाल्गुनी पाठक ने ओ सजना पर प्रतिक्रिया देते हुए गाने की आलोचना की थी. फाल्गुनी ने फैन्स की मांग का समर्थन करते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की थी. फाल्गुनी ने फैन्स के रिएक्शन अपने अकाउंट पर शेयर किए. जिसमें फैन्स ने ‘मैंने पायल है छनकाई’ गाने को रीमेक करने को लेकर जमकर आलोचना की है. फैन्स ने सोशल मीडिया पर कहा कि हमारी बचपन की यादों को तबाह इस तरह रीमेक बनाकर मत करो. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि पैसे के लिए कला को मत बिगाड़ो. इन सभी कमेंट्स को फाल्गुनी पाठक ने रीपोस्ट किए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bollywood, Bollywood news, Neha Kakkar
FIRST PUBLISHED : September 24, 2022, 18:04 IST





