
मुंबई: स्टैंडअप कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) का बुधवार 21 सितंबर को सुबह 10:20 बजे निधन हो गया। इसके बाद 22 सितंबर को दिल्ली के निगमबोध घाट पर अभिनेता का अंतिम संस्कार किया गया। राजू के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए दोस्त और कई सेलेब्स भी पहुंचे थे। मिली जानकारी के अनुसार, राजू श्रीवास्तव के अंतिम संस्कार के बाद अब उनका परिवार मुंबई आ चुका है। रविवार यानी 5 सितंबर को मुंबई में परिवार ने राजू श्रीवास्तव के लिए शोक सभा का आयोजन किया है।
दिवंगत राजू श्रीवास्तव के परिवार ने इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि ‘अंतिम संस्कार की बैठक मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में शाम 4 से 6 बजे तक होगी। इस शोक सभा में परिवार के अलावा कुछ खास लोग शामिल होंगे।’
यह भी पढ़ें
बता दें, राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ा था। इसके तुरंत बाद कॉमेडियन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। तकरीबन 40 दिनों से मौत से जूझ के बाद राजू श्रीवास्तव ने दाम तोड़ दिया। बता दें, राजू श्रीवास्तव ने अपनी हास्य अभिनय शैली काफी पॉपुलर थे। उन्होंने ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ शो से अपनी अलग पहचान बनाई। इसके अलावा वह ‘बिग बॉस’, ‘शक्तिमान’, ‘कॉमेडी सर्कस’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ का भी हिस्सा रह चुके थे। उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बिग ब्रदर’, ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था।





