
मुंबई : कोरोना काल (Corona Period) से दर्शकों में ओटीटी (OTT) की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। दर्शक (Audience) ओटीटी पर रिलीज फिल्मों और शोज को बड़े उत्साह के साथ देखते हैं। जिसमें डिजिटल प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) दर्शकों की पहली पसंद हैं। इस प्लेटफॉर्म पर अब तक कई स्टार्स की फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो चुकी है। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘स्ट्रीट डांसर 3 डी’, ‘अक्टूबर’, ‘कलंक’, ‘कुली नंबर 1’ और ‘जुग जुग जियो’ फिल्में प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
वहीं अब उनके चाहने वालों को जैसे उनके कजिन, दोस्त, पड़ोसी, ड्राइवर और मेकअप आर्टिस्ट को अमेजन प्राइम वीडियो के अपडेट्स जानने की उत्सुकता है जैसे वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ कब रिलीज होगी, लेकिन वरुण धवन को इसके बारे में कुछ अभी मालूम नहीं है। प्राइम वीडियो ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वरुण धवन से सभी अपडेट्स की जानकारियां लेना चाहते है। जिसके लिए वरुण काफी कोशिश भी करते है, लेकिन वो जानकारियां जुटाने में नाकाम रहते है।
यह भी पढ़ें
bas ho gaya ab! mission andar ki khabar on 👊
stay around for more! @varun_dvn pic.twitter.com/MfscoNyDXH— prime video IN (@PrimeVideoIN) September 23, 2022
उन्होंने इसे एक चुनौती की तरह स्वीकारा है और अब वो अंदर की खबर निकालने के लिए तैयार हो गए हैं। जिसके लिए उनके पास प्लान भी है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अमेजन प्राइम ने ट्वीट में लिखा, ‘बस हो गया अब! मिशन अंदर की खबर ऑन अधिक के लिए आसपास रहो!’ साथ ही अपने इस ट्वीट में वरुण धवन को भी टैग किया है। अब फैंस में भी इन जानकारियों को जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि आगामी सीरीज कब रिलीज होगी।





