Cinema

Akshay Kumar | अक्षय कुमार ला रहें हैं कुछ स्पेशल, ट्वीट कर लिखी ये बात | Navabharat (नवभारत)


Akshay Kumar

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अक्सर सुर्खियों में रहते है। आज अभिनेता की बेटी नितारा कुमार (Nitara Kumar) का जन्मदिन है। आज वो 10 साल की हो गईं है। अभिनेता ने अपनी बेटी को बर्थडे विश किया है। हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों का धन्यवाद करते हुए एक सस्पेंस भरी बात बताई है। अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म ‘रामसेतु’ के पोस्टर और वीडियो बनाने वालों का धन्यवाद किया है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आज मेरी बेटी का जन्मदिन है…आपका आशीर्वाद लेना चाहता हूं और रामसेतु पर आप में से कुछ लोगों द्वारा बनाए गए सभी प्यारे पोस्टर और वीडियो के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं बिल्कुल अवाक और अभिभूत हूं कल कुछ स्पेशल ला रहें हैं हम आप सब के लिए…उम्मीद है आप को पसंद आएगा आप सभी को प्यार।’ जहां एक तरफ फैंस उनके इस ट्वीट पर बेटी नितारा कुमार को शुभकामनाएं दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ फैंस के मन में यह सवाल है कि अक्षय कुमार कल क्या लाने वाले है।

यह भी पढ़ें

हालांकि, अब इस सवाल का जवाब तो कल ही मिलेगा कि अक्षय कुमार किसकी चर्चा कर रहे हैं। अगर हम बात करें अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट कि तो अभिनेता की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में ‘सेल्फी’, ‘राम सेतु’, ‘गोरखा’, ‘मिशन सिंड्रेला’, ‘सुरारि पोटरु बॉलीवुड रीमेक’ और ‘ओह माय गॉड 2’ जैसी फिल्में शामिल है।

Leave a Reply