Cinema

Throwback: अक्षय कुमार के साथ पर्दे पर रोमांस कर चुकी हैं अमीषा पटेल, एक्ट्रेस ने शेयर की अनदेखी तस्वीर


बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) पिछले एक महीने से फैंस को हर रविवार को ट्रीट देती आ रही हैं. वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर रही हैं. उन्होंने इसे नियम बना लिया है और हर रविवार को किसी सेलेब्स के साथ वाली तस्वीरें और उससे जुड़ा किस्सा शेयर करती आ रही हैं. पिछले हफ्ते उन्होंने जूनियर एनटीआर के साथ वाली तस्वीर शेयर की थी. यह तस्वीर उनकी एक फिल्म की थी. अब अमीषा ने बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार के साथ वाली एक तस्वीर शेयर की है.

अमीषा पटेल ने इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ वाली एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में अमीषा और अक्षय यंग दिख रहे हैं. दोनों के चेहरे पर एक लंबी हंसी दिख रही है. हंसते हुए अमीषा की आंखें बंद हो गई हैं. अमीषा ने इसे कैंडिड फोटो बताया है. यह तस्वीर फिल्म ‘मेरे जीवन साथी’ की पूजा शुरू होने से पहले की है.

Throwback: अमीषा पटेल ने दिखाई अपने पहले वर्ल्ड टूर की झलक, सलमान खान संग परफॉर्म करती दिखीं एक्ट्रेस

अमीषा पटेल ने पटेल ने पहली बार अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में काम किया था. अमीषा पटेल ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “थ्रोबैक वीकेंड… अक्षय कुमार के साथ एक क्यूट कैंडिड पल… मेरे जीवन साथी में पहली बार साथ किया था. यह फिल्म शुरू होने से पहले की पूजा के दौरान की है. अक्षय इंडस्ट्री के प्रोफेशनल एक्टर्स में से एक हैं.”

Akshay Kumar Ameesha Patel

अमीषा पटेल की पोस्ट (फोटो साभारः Instagram @ameeshapatel9

‘मेरे जीवन साथी’ एक लव ट्राएंगल ड्रामा

अमीषा पटेल ने अपने कैप्शन में दिल, ताली बजाने वाले औरइ इंद्रधनुष वाले इमोजी को अपने कैप्शन में शामिल किया. बता दें कि ‘मेरे जीवन साथी’ साल 2006 में रिलीज हुई थी. फिल्म में अक्षय और अमीषा के अलावा करिश्मा कपूर लीड रोल में थीं. यह एक रोमांटिक ड्रामा और लव ट्राएंगल फिल्म थी. फिल्म को सुनील दर्शन ने डायरेक्ट किया था.

देर से रिलीज हुई थी फिल्म

‘मेरे जीवन साथी’ साल 2001 में ही फिल्म बनना शुरू हो गई थी. इसे साल 2004 में रिलीज करना था लेकिन देरी के चलते फिल्म को फरवरी 2006 में रिलीज किया गया. फिल्म के गाने अच्छे चले लेकिन ऑडियंस पर फिल्म का जादू नहीं चल पाया.

Tags: Akshay kumar, Ameesha Patel

Leave a Reply