Cinema

Neha Kakkar ने उनके नए गाने पर कमेंट करने वाले हर शख्स को दिया जवाब


News Nation Bureau | Edited By : Vaishnavi Dwivedi | Updated on: 25 Sep 2022, 01:24:48 PM

NEHA 5233

Neha Kakkar (Photo Credit: Social Media)

नई दिल्ली :  

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar)अपनी शानदार गायकी के लिए जानी जाती हैं. उनके गाने हर किसी को खूब पसंद आते हैं. इन दिनों नेहा अपने नए गाने ओ सजना के लिए खूब चर्चा बटोर रही हैं. उनका ये गाना फाल्गुनी पाठक के पॉपुलर गाने मैंने पायल है छनकाई का रीमिक्स है, नेहा के इस गाने पर खुद फाल्गुनी ने भी अपनी निराशा व्यक्त की है, जिसके चलते नेहा कक्कड़  (Neha Kakkar)ने अपने सोशल मीडिया पर एक नोट साझा करते हुए लोगों को जवाब देना सही समझा है. उनका  (Neha Kakkar) ये नोट सोशल  मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. नेहा के फैंस उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनका सपोर्ट कर रहे हैं. 

यह भी जानिए –  ‘Heart Of Stone’ में अपने लुक से लोगों का हार्ट ले गईं Alia Bhatt! लोगों ने जमकर की तारीफ

दरअसल, नेहा  (Neha Kakkar)ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा,  ‘उन लोगों के लिए जो मुझे खुश और सफल देखकर बहुत नाखुश हैं. मुझे उनके लिए दुख है. बेचारे.. कृपया कमेंट करते रहें. मैं उन्हें हटाउंगी भी नहीं. क्योंकि मुझे पता है और हर कोई जानता है कि नेहा कक्कड़ क्या है!’ उन्होंने  (Neha Kakkar) आगे लिखा, ‘अगर इस तरह से बात करना, मेरे बारे में ऐसी बुरी बातें कहना, मुझे गाली देना.. उन्हें अच्छा लगता है और अगर उन्हें लगता है कि इससे मेरा दिन खराब हो जाएगा.

फिर मुझे उन्हें यह बताते हुए बुरा लग रहा है कि मैं बहुत खुशनसीब हूँ कि मेरे बुरे दिन आए. यह भगवान का बच्चा हमेशा खुश रहता है क्योंकि खुद भगवान मुझे खुश रख रहे हैं.’ उनके  (Neha Kakkar)इस पोस्ट का उनके फैंस ने खुलकर समर्थन किया है. 






संबंधित लेख

First Published : 25 Sep 2022, 01:24:48 PM




For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




Leave a Reply