Cinema

Sunny Leone के नाम पर थाईलैंड में फेक इवेंट, परेशान एक्ट्रेस ने फैंस को किया अलर्ट


फिल्म स्टार्स के नाम को फ्रॉड बेहद आम बात हो गई है. कभी इनके नाम से फेक अकाउंट बनाकर तो कभी इनके नाम पर काम देने के नाम से ठगी की घटनाएं तो आम हो गई हैं, लेकिन अब जो सनी लियोनी के नाम पर हुआ है, उसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. सनी लियोनी (Sunny Leone) ने अपने नाम पर हो रही इस घटना का खुलासा सोशल मीडिया पर किया है. सनी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए अपने प्रशंसकों को सूचित किया है कि उनके नाम से एक फेक प्रमोशन चल रहा है, जिससे सभी सावधान रहें.

सनी ने अपने पोस्ट में बताया है कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. एक ऐसे इवेंट के लिए उनका नाम इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसका वह हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में अभिनेत्री का कहना है कि ऑर्गनाइजर या किसी और के पास उनके नाम का इस्तेमाल किसी फेक इवेंट के लिए करने की परमिशन नहीं है. उन्होंने फैंस को आगाह किया है कि वह ना तो इस इवेंट में शामिल हों और ना ही इस कार्यक्रम के लिए किसी तरह की फीस दें.

फोटो शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा- ‘मैं इस इवेंट से नहीं जुड़ी हूं और ना ही इस इवेंट के आयोजकों को मेरे नाम का इस्तेमाल करने की जरूरत है. इस स्कैम के झांसे में ना आएं.’ इसके साथ ही उन्होंने #Scams का हैशटैग भी इस्तेमाल किया है. सनी के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दिए हैं.

सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसके साथ कैप्शन में बताया है कि थाईलैंड में एक अवॉर्ड फंक्शन आयोजित होने जा रहा है. जिसमें शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने की जरूरत है. पोस्टर में लिखा है कि अवॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस के जरिए न्यू ईयर का सेलिब्रेशन थाईलैंड में होना है. पोस्टर में सनी लियोनी की तस्वीर है, जिसमें कहा गया है कि अभिनेत्री इस इवेंट का हिस्सा होंगी.

Tags: Bollywood, Bollywood news, Sunny Leone

Leave a Reply