Movie Review

Anupam Kher | अनुपम खेर की तेलुगू फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव’ की शूटिंग हुई खत्म, तस्वीरें शेयर कर दी जानकारी | Navabharat (नवभारत)


Anupam Kher

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) इन दिनों आगामी तेलुगू फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव’ (Tiger Nageshwar Rao) में व्यस्त चल रहे हैं। अभिनेता अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वो अक्सर अपने प्रोफेशनल लाइफ से लेकर अपने पर्सनल लाइफ की बातों को अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर किया है।

अनुपम खेर ने अपने इस पोस्ट के जरिए यह बताया है कि उनकी आगामी तेलुगू फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार रवि तेजा अपने मुख्य भूमिका में हैं। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर किया है। जिसमें वो अपनी पूरी फिल्म की टीम के साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में अनुपम खेर साउथ सुपरस्टार नसार के साथ दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक दूसरी तस्वीर में अनुपम खेर इस फिल्म के गेटअप में नजर आ रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में अनुपम खेर फिल्म के निर्देशक वामसी कृष्णा नायडू के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें

उन्होंने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘और यह मेरी तेलुगू फिल्म टाइगर नागेश्वर राव के लिए एक रैप है, जिसमें वामसी कृष्णा नायडू द्वारा निर्देशित और अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स द्वारा निर्मित रवि तेजा ने अभिनय किया है! महान नासर साब और प्रतिभाशाली अभिनेताओं और तकनीशियनों की एक टीम के साथ काम करना बहुत खुशी की बात है! आप सबकी कमी खलेगी। हम फिर से मिलें तब तक!’ अगर हम बात करें अनुपम खेर के वर्क फ्रंट कि तो अभिनेता कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’, सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ऊंचाई’, ‘शिव शास्त्री बल्बोआ’ और ‘द लास्ट शो’ में अपने मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

Leave a Reply