अक्षय कुमार (Akshay Kumar) , जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) और नुसरत भरुचा (Nushrratt Bharuccha) की मोस्ट अपकमिंग फिल्म ‘राम सेतु (Ram Setu)’ का टीजर रिलीज हो गया है. जिसे देखकर दर्शक फिल्म के लिए एक्साइडटेड हो गए हैं. टीजर से पहले अक्षय कुमार ने फिल्म से अपना पोस्टर रिलीज किया था जिसमें वो एकदम अलग लुक में नजर आए थे. अब टीजर में उनका लुक और एक्शन शानदार लग रहा है.
इंस्टाग्राम पर ‘राम सेतु’ के टीजर को जारी करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, ‘राम सेतु की पहली झलक…जस्ट फॉर यू. बहुत प्यार से बनाया है, उम्मीद है आपको पसंद आएगा. बताना ज़रूर’. रोमांचकारी टीजर में अक्षय सफेद दाढ़ी और बिखरे हुए लंबे बालों में एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. टीजर उनके साथ ही बाकि कास्ट की झलक दिखाई गई है.
यहां देखें टीजर
एक्शन-एडवेंचर की कहानी है ‘राम सेतु’
‘राम सेतु’ एक एक्शन-एडवेंचर ड्रामा है, जो एक आर्केलॉजिस्ट आर्यन कुलश्रेष्ठ (अक्षय कुमार) की कहानी है, जो यह जांचता है कि राम सेतु एक मिथक है या वास्तविकता. फिल्म में अक्षय, नुसरत और जैकलीन के अलावा सत्यदेव कंचरणऔर एम. नासिर भी प्राथमिक भूमिकाओं में हैं. फिल्ममेकर अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.बता दें कि यह फिल्म अक्षय की कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ-साथ अमेजन प्राइम वीडियो, अबुदंतिया एंटरटेनमेंट और लाइका प्रोडक्शंस में बनी है.

‘राम सेतु’ के अलावा इन फिल्मों से मचाएंगे धूम
गौरतलब है कि अक्षय कुमार ‘राम सेतु’ के अलावा फिल्म ‘ओएमजी 2’ में यामी गौतम, पंकज त्रिपाठी और अरुण गोविल के साथ नजर आएंगे. इसके अलावा टाइगर श्रॉफ के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’, इमरान हाशमी के साथ ‘सेल्फी’ और फिल्म गोरखा, कैप्सूल गिल में दिखने वाले हैं. हाल ही में अक्षय कुमार को फिल्म कठपुतली में रकुल प्रीत सिंह, सरगुन मेहता और चंद्रचूड़ सिंह के साथ देखा गया था. यह फिल्म तमिल फिल्म रतनसन की हिंदी रीमेक थी और इसे डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Akshay kumar, Jacqueline fernandez, Nushrratt Bharuccha, Ram Setu
FIRST PUBLISHED : September 26, 2022, 13:29 IST





