अनिल कपूर (Anil Kapoor) का जमाना अभी पुराना नहीं पड़ा है. 65 साल की उम्र में भी नौजवानों को मात देने वाले अनिल एक बार फिर चर्चा में हैं. अनिल की तरह हूबहू दिखने वाले एक शख्स का सोशल मीडिया पोस्ट और तस्वीर खूब वायरल हो रहा है. बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल के हमशक्ल एक अमेरिकी बॉडी बिल्डर है. जॉन एफर (John Effer) नामक ये बॉडी बिल्डर अनिल कपूर को अपना आइडियल मानते हैं और लोग उन्हें Johnil Kapoor के नाम से भी बुलाते हैं. इस शख्स ने इंस्टाग्राम पर अनिल के साथ एक कोलॉज शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल होने लगा.
अमेरिका में रहने वाले जॉन एफर को हॉलीवुड में नहीं बल्कि बॉलीवुड में दिलचस्पी है. इसकी वजह से अनिल कपूर की तरह दिखना उन्हें खुशी देता है. इस शख्स ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की तो लोग अनिल कपूर की इस कॉर्बन कॉपी को देखकर हैरान रह गए.
अनिल कपूर के हमशक्ल जॉन एफर
कहते हैं कि दुनिया में एक शक्ल के सात लोग होते हैं. अनिल कपूर के हमशक्ल जॉन एफर को ही ले लीजिए. जॉन ने सोशल मीडिया पर अनिल कपूर की एक तस्वीर के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा ‘मुझे बॉलीवुड कॉल का इंतजार है’.
(फोटो साभार: johneffer/Instagram)
अनिल के हमशक्ल को देख हैरान हैं लोग
जॉन की तस्वीर देख लोग हैरान होते हुए कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा ‘आप जल्दी ही बॉलीवुड में होंगे’, दूसरे ने लिखा ‘सच में मुझे लगा कि अनिल कपूर है’. वहीं एक ने मजाक करते हुए लिखा कि ‘पहली बार अनिल कपूर बिना बालों वाले सीने के दिखाई दिए’. बता दें कि जॉन एफर एक बॉडी बिल्डर, डायट कोच और जिम इंस्ट्रक्टर हैं. इंस्टाग्राम पर इनके 110K फॉलोवर हैं. जॉन को देखने के बाद ये तो साफ है कि एक दूसरे की तरह दिखने वाले कई इंसान दुनिया के किसी कोने में मौजूद हो सकते हैं.
ये भी पढ़िए-21 Years Of Nayak: आज भी दोहराई जाती है ‘नायक’ की कहानी, लोग अनिल कपूर की तरह बनना चाहते हैं एक दिन का CM
गजब है कुदरत का करिश्मा
हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कनाडा के एक फोटोग्राफर फ्रांस्वा ब्रुनेले के सर्वे ने दुनिया भर में कई हमशक्लों की तस्वीर ली थी. इन पर रिसर्च किया गया तो नतीजे में पाया गया कि एक जैसे दिखने वाले लोगों के व्यवहार और DNA सीक्वेंसिग में भी काफी समानता थी. ये रिसर्च सेल रिपोर्ट्स जर्नल में पब्लिश हुई है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Anil kapoor, Bollywood news
FIRST PUBLISHED : September 28, 2022, 15:26 IST





