Movie Review

Drishyam 2 Teaser Out | सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर ‘द्दश्यम 2’ का टीजर रिलीज, विजय सलगांवकर के किरदार में फिर अजय देवगन नजर आए दमदार | Navabharat (नवभारत)


सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर ‘द्दश्यम 2’ का टीजर रिलीज, विजय सलगांवकर के किरदार में फिर अजय देवगन नजर आए दमदार

मुंबई: अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu) स्टारर ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। अभिनेता ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का टीजर शेयर किया है। फिल्म में अजय देवगन  और तब्बू के अलावा श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और रजत कपूर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। बता दें कि फिल्म का पहले पार्ट में ‘दृश्यम’ दर्शकों को खूब पसंद आया था। ‘दृश्यम’ की अपार सफलता के बाद मेकर्स ने ‘दृश्यम 2’ बनाने का मन बनाया। यह फिल्म इसी नाम से मोहनलाल की मलयालम फिल्म की रीमेक है और साल 2015 की फिल्म दृश्यम का सीक्वल है।

टीजर के शुरुआत में ‘दृश्यम’ के पहले भाग को फ्लैशबैक के तौर पर दिखाया गया है। इस रिलीज टीजर में आपको सैम की हत्या से लेकर तब्बू की जांच तक, वीडियो ने हमें सभी घटनाओं का फ्लैशबैक दिया है। हालांकि, आखिरी में हम देखते हैं कि अजय ने ‘मेरा नाम विजय सालगांवकर है’ के रूप में अपना कबूलनामा रिकॉर्ड किया है। अपने सोशल हैंडल पर लिंक को पोस्ट करते हुए अजय ने लिखा, ‘विजय और उसके परिवार की कहानी तो याद होगी ना आपको? की याद दिलाए? #Drishyam2 18 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में। पहले भाग में, तब्बू ने एक पुलिस वाले की भूमिका निभाई, जो अपने बेटे को खोजने में असफल रहने के बाद इस्तीफा दे देता है।

यह भी पढ़ें

 

‘दृश्यम 2’ को वायकॉम18 स्टूडियोज, गुलशन कुमार, टी-सीरीज और पैनोरमा स्टूडियोज ने मिलकर बनाया है। भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक, कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित और संजीव जोशी, आदित्य चौकसे और शिव चनाना द्वारा सह-निर्मित है।

Leave a Reply