Cinema

ऋचा चड्ढा-अली फजल का कॉकेटल पार्टी में दिखा स्टनिंग लुक, फैंस को भाया ‘भोली पंजाबन’ का ट्रेडिशनल अंदाज


Richa Chadha Ali Fazal Wedding: ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) आखिरकार शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. करीब 7 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अब कपल ने शादी का फैसला लिया है. ऋचा और अली इन दिनों दिल्ली में अपनी प्री-वेडिंग फंक्शन एंजॉय कर रहे हैं. दोनों की शादी के सभी पंख्शन दिल्ली के जिमखाना क्लब में हो रहे हैं. जिसमें दोनों के परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही मौजूद हैं. खास बात तो ये है कि अन्य सेलेब्स से अलग, अली और ऋचा अपने शादी के हर फंक्शन की तस्वीरें ना सिर्फ खुद शेयर कर रहे हैं, बल्कि मीडिया के सामने आने से भी नहीं कतरा रहे.

मेहंदी और संगीत सेरेमनी के बाद अब कपल ने अपनी एक कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया. सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने ऋचा और अली के कॉकटेल पार्टी लुक्स का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें कपल का स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है. दोनों ने अपनी शादी की कॉकेटल पार्टी के लिए जबरदस्त ट्रेडिशनल लुक चुना था, जिसमें दोनों कमाल लग रहे हैं.

अपनी कॉकेटल पार्टी में जहां ऋचा चड्ढा ने गोल्डन कलर की हेवी साड़ी पहनी थी और हेवी नेकलेस और ईयररिंग्स के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया था, वहीं अली फजल भी मल्टीकलर्ड एम्ब्रॉयडरी वाली शेरवानी में हेंडसम लग रहे हैं. दोनों ने मीडिया के सामने आते ही बाहों में बाहें डालकर पोज दिए. इस दौरान दोनों के चेहरे की खुशी भी साफ देखी जा सकती है.

इससे पहले ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपनी संगीत सेरेमनी से अपनी तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें दोनों को साथ रोमांटिक पोज देते देखा जा सकता है. तस्वीरें शेयर करते हुए जहां ऋचा ने कैप्शन में लिखा- ‘मोहब्बत मुबारक’ वहीं अली फजन ने लिखा- ‘तुमको भी.’ ऋचा और अली शादी के बाद मुंबई में अपने साथी कलाकार और इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन भी देंगे.

Tags: Ali Fazal, Bollywood, Entertainment, Richa Chadha

Leave a Reply