Cinema

सुनील शेट्टी करने जा रहे हैं अपना OTT डेब्यू, ‘Invisible Woman’ में ईशा गुप्ता के साथ आएंगे नजर


अभिनेता सुनील शेट्टी जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं. Yoodlee Films फिल्म द्वारा बनाई जा रही वेबसीरीज ‘Invisible Woman’ के जरिए सुनील शेट्टी डिजिटल की दुनिया में भी कदम रखने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक एक्शन थ्रिलर सीरीज होगी. इसे तमिल के डायरेक्टर राजेश एम सेल्वा डायरेक्ट कर रहे हैं. इस सीरीज में सुनील शेट्टी के साथ ईशा गुप्ता भी नजर आने वाली हैं.

दर्शकों को पसंद आएगी कहानी
सुनील शेट्टी ने कहा कि वह ‘Invisible Woman’ सीरीज के जरिए अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं. इस सीरीज की कहानी काफी अलग है. मुझे कहानी काफी पसंद आई थी. यह एक एक्शन थ्रिलर कहानी है. सुनील ने ओटीटी को लेकर कहा कि डिजिटल कंटेट अभी किसी नरेटिव से ऊपर होता है. यहां दर्शकों के मनोरंजन और कहानी को लेकर काफी ध्यान रखा जाता है. मैं खुश हूं कि इस सीरीज के जरिए ओटीटी में अपना डेब्यू करने जा रहा हूं.Yoodlee Films के साथ काम करने का काफी अच्छा अनुभव रहा.

कंटेट को लेकर कही थी यह बात
सुनील शेट्टी ने हाल ही में फिल्मों के बायकॉट ट्रेंड को लेकर अपनी बात शेयर की थी. सुनील शेट्टी ने कहा था कि कुछ लोग हैं जो फेक अकाउंट्स से इस तरह के ट्रेंड चलाते हैं. इसको लेकर मैं कुछ नहीं कहना चाहता. वहीं कंटेट को लेकर सुनील शेट्टी ने कहा कि कहीं ना कहीं कंटेंट कुछ गलत रहा है. जिसके चलते लोग नाराज होते हैं. लेकिन हमें ही इसे सुधारने का प्रयास करना चाहिए. ओटीटी पर काफी अच्छा कंटेट बन रहा है. हमें फैमिली ऑडियंस को लेकर भी काफी ध्यान रखना है. कंटेट खराब होने में हमारी कुछ कमी है, जो हमें सुधारनी पड़ेगी.

अपने प्रोजेक्ट्स में क्षेत्रीय कलाकारों को दे रहे मौका
इसके साथ ही सुनील शेट्टी अब क्षेत्रीय कलाकारों को भी मौका दे रहे हैं. हाल ही में इंदौर में अपने एक प्रोजेक्ट शूट के लिए इंदौर पहुंचे सुनील शेट्टी ने क्षेत्रीय कलाकारों को मौका दिया था. इस दौरान सुनील शेट्टी ने कहा था कि हमें क्षेत्रीय कलाकारों को भी मौका देना चाहिए. इंडस्ट्री में भी अच्छे लोगों की जरूरत है. छोटे शहरों में कलाकारों के पास पर्याप्त मौके नहीं रहते हैं. ऐसे में प्रोजेक्ट शूट के दौरान क्षेत्रीय कलाकारों को मौका हमें देना चाहिए. अपने प्रोजेक्ट के लिए भी सुनील शेट्टी ने इंदौर के कलाकारों को मौका दिया था.

Tags: Bollywood news

Leave a Reply