Cinema

Richa Chadha-Ali Fazal Wedding | ऋचा चड्ढा की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें आई सामने, मेहंदी में खास अंदाज में लिखा अली फजल का नाम | Navabharat (नवभारत)


ऋचा चड्ढा की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें आई सामने, मेहंदी में खास अंदाज में लिखा अली फजल का नाम

मुंबई: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 10 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद कपल ने शादी का फैसला लिया है। शादी से पहले इनके घर पर प्री वेडिंग प्रोग्राम शुरू हो गए हैं। अभिनेता अली फजल ने हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को खुश कर दिया है। अभिनेता ने पोस्ट की तस्वीरों में आप देख सकते है कि होने वाली दुल्हन ऋचा चड्ढा ने अपने हाथों पर मेहंदी डिजाइन अली फजल का नाम लिखा है। 

अली फजल ने पोस्ट की हुई तस्वीरें फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी इस पर कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं। आप भी नजर डाले मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरों पर- 

यह भी पढ़ें

 

ऋचा और अली दोनों इस समय अपनी प्री-वेडिंग एक्टिविटीज को एन्जॉय कर रहे हैं।फैंस उनकी शादी का कई सालों से इंतजार कर रहे थे। कपल की शादी की तारीखें पहले से ही तय थी। इसी के तहत प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत हो चुकी हैं। ऋचा ने अपनी मेहंदी का एक छोटा सा वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस के हाथों में रिच मेहंदी खींची गई है। ऋचा वीडियो में अपनी मेहंदी डिजाइन फ्लॉन्ट कर रही हैं। यह डिजाइन बहुत ही अनोखा है।

एक्ट्रेस ऋचा द्वारा शेयर किया गया वीडियो इस समय चर्चा में है। एक्ट्रेस के हाथ पर खींची गई मेहंदी में एक बिल्ली का चेहरा बनाया गया है क्योंकि एक्ट्रेस के पास दो बिल्लियां हैं एक का नाम जुगनी और दूसरी का कमली हैं। ऋचा इन दोनों बिल्लियों से बेहद प्यार करता है। वह घर पर लगातार उनके साथ खेलती दिखाई देती हैं। एक्ट्रेस अब तक कई बार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी शेयर कर चुकी हैं। साथ ही मेहंदी में अली और ऋचा के नाम का पहला अक्षर भी लिखा गया है।

Leave a Reply