
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) वरुण धवन (Varun Dhawan) की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya) को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता थी कि इस फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा। वहीं फिल्म के निर्माता ने बीते कल यह जानकारी दिया था कि इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज डेट का अनाउंसमेंट कल यानी 30 सितंबर को सुबह 11 बजे होगा। वहीं निर्माता ने अपने दिए जानकारी के मुताबिक आज शुक्रवार को फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है साथ ही उन्होंने इस फिल्म का टीजर भी आउट किया है।
मैडॉक फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के टीजर को शेयर किया है। टीजर काफी रोचक है। जिसकी शुरुआत एक जंगल से होती है जो काफी भयानक है साथ ही टीजर के बैकग्राउंड में एक आवाज भी सुनाई दे रहा है जो इस फिल्म के इंट्रो का है। मैडॉक फिल्म्स ने टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘तारीख को चिह्नित करें, एक नई किंवदंती जाग गई है! भेड़िया ट्रेलर 19 अक्टूबर, 2022 को धूम मचा रहा है।
यह भी पढ़ें
भेड़िया ट्रेलर 19 अक्टूबर को रिलीज होगा।’ इस खबर को सुनकर फैंस खुशी से उछल पड़े हैं। बता दें कि यह एक हॉरर फिल्म है। जिसमें एक्टर वरुण धवन के साथ एक्ट्रेस कृति सनोन भी अपने मुख्य किरदार में दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है और दिनेश विजान ने इसका निर्माण किया है। यह फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी।





