Cinema

Brahmastra: रोमांटिक नहीं था आलिया-रणबीर का ‘केसरिया’ गाना! अयान मुखर्जी ने पेश किया सबूत, Video हुआ Viral


रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र (Brahmastra)’ रिलीज तीन हफ्ते भी बड़ी ही मजबूती के साथ बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है. अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) द्वारा निर्देशित यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. हालांकि दर्शकों की खास पसंद बनने के बावजूद भी यह लगातार निगेटिव खबरों में भी बनी हुई है. कभी फिल्म में आलिया के डायलॉग तो कभी शाहरुख खान के कम सीन यानी कैमियो पर सोशल मीडिया यूजर्स सवाल उठा रहे हैं.

इसके इतर यूजर्स ने फिल्म के लोगो और फिल्म के कई सीन को लेकर फिल्म के डायरेक्टर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया. हालांकि टोलर्स के ट्रोलिंग लिस्ट में ‘ब्रह्मास्त्र’ का पहला रोमांटिक गाना ‘केसरिया (Kesariya)’ रहा है. जब गाना रिलीज हुआ तो लोगों ने इसे रोमांटिक गाना कम डांस नंबर ज्यादा करार दिया. अब लंबे समय बाद अयान मुखर्जी ने इसपर अपनी खामोशी तोड़ी और गाने का पुराना वर्जन अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

अयान मुखर्जी शेयर किया ‘केसरिया’ का पुराना वर्जन
अयान मुखर्जी ने ‘केसरिया’ के पुराने वर्जन को फैंस के साथ शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘केसरिया को आज हम जिस रूप में जानते और प्यार करते हैं, उससे पहले वह कुछ ऐसा था. इसमें डांस था और अब आप देख सकते हैं हमने इसकी शूटिंग भी कर ली थी. इसके बाद मुझे एहसास हुआ हमें एक रोमांटिक गाने की जरूरत है. इसके बाद मैंने सबको इसे दोबारा शूट करने के लिए मनाया और उनसे विनती की. हमने सोचा था कि इस वर्जन को हम किसी को नहीं दिखाएंगे.’

‘केसरिया’ गाना ‘ब्रह्मास्त्र’ की पहचान है
अयान द्वारा शेयर किए गए इस गाने में आलिया और रणबीर थिरकते नजर आ रहे हैं. इससे पहले इस गाने का एक दूसरा वर्जन शूट किया गया था. फिल्म में जिस गाने को दिखाया है वह इससे बेहद अलग तरीके से शूट किया गया था. आपको बात दें कि ‘केसरिया’ गाना ‘ब्रह्मास्त्र’ की पहचान है. यह गाना कई मायनों में खास रही है. रणबीर और आलिया पर फिल्माया गया एक रोमांटिक सॉन्ग है. इसकी शूटिंग वाराणसी में हुई थी.

400 करोड़ आंकड़ा पार
बता दें कि ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के साथ ही साथ अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी है. शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने इसमें कैमियो किया है.फिल्म इन दिनों अपनी कमाई को लेकर खबरों में छाई हुई है. इसे भारत से लेकर पूरी दुनिया में काफी अच्छा रिस्पांस मिला है. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है.

Tags: Alia Bhatt, Ayan mukerji, Brahmastra movie, Ranbir kapoor

Leave a Reply